ऐसा बिजनेस कौन नहीं करना चाहेगा जिसमें लागत बेहद कम हो और कमाई काफी ज्यादा। पोस्ट ऑफिस (Post office) ऐसी ही बिजनेस है जिसमें आप कम पूंजी लगाकर शानदार कमाई कर सकते हैं। इसमें किसी नौकरी (job) से कम कमाई नहीं है। देश में लगभग 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं, लेकिन इसके बाद भी Post office की हर जगह पहुंच नहीं बन पाई है। डाक सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार का डाक विभाग लोगों को Post office की फ्रेंचाइजी (franchise) देता है। पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इस समय पोस्टल विभाग (Postal department) अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है। 
Post office की फ्रेंचाइजी लेने के लिए 5000 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट (Security deposit) देना होता है। फ्रेंचाइजी मिलने के बाद काम के हिसाब से एक निश्चित कमीशन दिया जाता है। इससे आप प्रति माह हजारों रुपये कमा सकते हैं। लेकिन फ्रेंचाइजी लेने की कुछ शर्तें हैं। फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। कोई भी भरतीय Post office की फ्रेंचाइजी ले सकता है।

मिलती है दो तरह की फ्रेंचाइजी

Post office इस समय दो तरह की फ्रेंचाइजी देता है। एक है आउटलेट फ्रेंचाइजी (Outlet faranchise) और दूसरा पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी (Postal agents franchise) है। दोनों में से कोई भी फ्रेंचाइजी ली जा सकती है। ऐसी जगह, जहां Post office की जरूरत तो है, लेकिन वहां पोस्ट ऑफिस खोला नहीं जा सकता, वहां लोगों तक डाक सुविधाएं पहुंचाने के लिए आउटलेट फ्रेंचाइजी दी जाती है। वहीं, ऐसे एजेंट्स जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल स्टैम्प्स और स्टेशनरी घर-घर पहुंचाते हैं, उन्हें पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी के नाम से जाना जाता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।