Post Office Kisan Vikas Patra: पोस्ट ऑपिस कई छोटी बचत योजनाएं चला रहा है। इनमें से कई योजनाएं काफी फेमस हैं। ऐसी ही एक योजना है किसान विकास पत्र। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम अब काफी फायदेमंद हो गई है। इसमें निवेश की गई रकम 115 महीने में दोगुनी हो जाती है। सरकार निवेश पर 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रही है।
ब्याज की गणना कैसे की जाती है?
अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम अब काफी फायदेमंद हो गई है क्योंकि सरकार इसके निवेश पर 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रही है। किसान विकास पत्र में निवेश किया गया पैसा 115 महीने में दोगुना हो जाएगा। जनवरी 2023 में केंद्र सरकार ने मैच्योरिटी पीरियड 123 महीने से घटाकर 120 महीने कर दिया था लेकिन अब ये समय और कम हो गया है। अब निवेशकों का निवेश और कम सयम में डबल हो जाएगा। अब 115 महीने से भी कम समय लगेगा।
कैसे कैलकुलेट होता है इंटरेस्ट?
किसान विकास पत्र में निवेश की गई रकम पर सालाना 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में एक हजार रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। इसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। आप ज्वाइंट अकाउंट खोलकर भी निवेश कर सकते हैं। साथ ही नॉमिनी की सुविधा भी मिलती है।
किसान विकास पत्र योजना के तहत 10 साल से कम उम्र के नाबालिग का खाता खोला जा सकता है। हालांकि, अभिभावक अपनी ओर से खाता खोल सकते हैं। जैसे ही बच्चा 10 साल का हो जाता है, अकाउंट उनके नाम पर ट्रांसफर हो जाता है। इस योजना के लिए खाता खोलना आसान है। इसके लिए एप्लिकेशन फॉर्म भरकर रसीद के साथ पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा। फिर निवेश का पैसा कैश, चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करनी होगी। बता दें कि किसान विकास पत्र एक छोटी बचत योजना है। सरकार हर तीन महीने में ब्याज दर की समीक्षा करती है और उसमें बदलाव करती है।