Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate 2023: पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) सबसे बड़ी सरकारी निवेश योजनाओं में से एक है। सरकार की इस योजना में सभी आयु वर्ग के निवेशक निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि यह निश्चित इनकम की गारंटी देती है। इस योजना में निवेश करने पर पैसा हर महीने निवेशक के सेविंग अकाउंट के खाते में जमा किया जाता है।
निवेश पर मिलता है ज्यादा फायदा
इस योजना का एक और फायदा यह है कि एक तो आपको हर महीने गारंटीड रिटर्न मिल रहा है। हर महीने एक निश्चित इनकम होती है साथ ही आफका मूल भी सरकारी योजना में सुरक्षित रहता है। जब आपका निवेश पांच साल में मैच्योर हो जाएगा तो आपको आपका पूरा पैसा मूल के साथ वापिस मिल जाएगा।
कैसे अपने निवेश पर पाएं दोगुना फायदा
आप अपने बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज पर दोगुना फायदा उठा सकते हैं। आप मासिक आय योजना के तहत हर महीने मिलने वाले ब्याज से रेकरिंग डिपॉजिट खोलकर ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। एक साल की आरडी पर 6.9% का ब्याज हर तिमाही में जुड़ता है, यानी आपको ब्याज पर ब्याज मिलता है। इसका मतलब है कि अगर आपने पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम में 4.5 लाख रुपये का निवेश किया है तो आपको मैच्योरिटी पर इस स्कीम के तहत ब्याज तो मिलेगा ही, साथ ही रेकरिंग डिपॉजिट निवेश का ब्याज भी मिलेगा, यानी दोगुना फायदा होगा।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना का कैलकुलेटर
5 लाख निवेश (मूलधन) + [3,083 (हर महीने मिलने वाला ब्याज) x 60 महीने] = 6,84,980
(5,00,000 + 1,84,980 ब्याज)
60 महीने (5 साल) के लिए रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज (6.9% ब्याज की दर से मिलता है।)
60 महीनों के लिए 3,083 प्रति माह यानी 3,083 x 60 = 1,84,980
1,84,980 + 36,204 (ब्याज से कमाई) = 2,21, 184