Post office monthly income scheme calculator: पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम (Post Office Scheme) सुरक्षित निवेश के लिए सबसे पसंदीदा योजनाओं में से एक हैं। अगर आप ऐसी पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करें, जिससे आपको हर महीने अच्छी आमदनी हो तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। इस स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिससे आपको हर महीने कमाई होगी।
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (Post Office Monthly Income Scheme - POMIS)
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना एक सरकारी बचत योजना है, जिसमें आपको हर महीने ब्याज मिलता है। डाक विभाग यानी पोस्ट ऑफिस इस योजना को चलाता है। अभी इस योजना के तहत आपको 7.4 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलता है।
POMIS में रिटर्न कैसे लें?
इस योजना में आपको एक बार एक तय समय में हर महीने आपको ब्याज के रूप में इससे कमाई होती रहती है। स्कीम 5 साल में मैच्योर हो जाती है, जिसके बाद आपको अपना पैसा वापस मिल जाता है। यानी एक बार पैसा निवेश करने पर आपको अगले पांच साल तक हर महीने एक तय रकम मिलती है और फिर स्कीम की मैच्योरिटी के बाद आपका पूरा पैसा वापस मिल जाता है। मैच्योरिटी के बाद आप पूरी रकम को स्कीम में ही दोबारा निवेश कर सकते हैं। अगर मैच्योरिटी पर स्कीम से पैसा न तो निकाला जाता है और न ही दोबारा निवेश किया जाता है, तो आपको पोस्ट ऑफिस बचत खाते की ब्याज दर के अनुसार पूरी पैसा ब्याज के साथ मिल जाएगा।
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना कैलकुलेटर
अब अगर आप जानना चाहते हैं कि आप पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए कैलकुलेशन कर सकते हैं।
5 लाख के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?
अब मान लीजिए कि आपको इस स्कीम में 5 लाख रुपये लगाने हैं तो कैलकुलेशन कुछ ऐसा होग..
निवेश किया पैसा- 5,00,000
आपको हर महीने ब्याज मिलेगा- 3,084 रुपये
कुल ब्याज होगा - 1,85,000 रुपये
यानी 5 साल के निवेश पर मैच्योरिटी के बाद 5 लाख रुपये के निवेश पर आपको सिर्फ 1,85,000 रुपये का ब्याज मिलेगा। वहीं, खाते में हर महीने 3,000 रुपये से ज्यादा आते रहेंगे।