Post office monthly income scheme: पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम (Post Office Saving Scheme) निवेश के लिए सबसे सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है। पोस्ट ऑफिस हर उम्र के लोगों के लिए सेविंग स्कीम चला रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेशक हर महीने 9250 रुपये कमा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम रेगुलर इनकम का काम करती है। आइए जानते हैं कि कौनसी है ये स्कीम और इसके फायदे..
क्या है पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (Post Office Monthly Income Scheme - POMIS)
पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना एक सरकारी सेविंग स्कीम है। पोस्ट ऑफिस इस योजना पर 7.4 फीसदी का सालाना ब्याज मिल रहा है। यह एक कम जोखिम वाली मंथली इनकम स्कीम है। इस योजना में एक तय ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में सिंगल अकाउंट और ज्वाइंट दोनों तरह के खाते खोले जा सकते हैं। इसमें ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोग एक साथ अकाउंट खोल सकते हैं। यानी, इसमें पति-पत्नी मिलकर निवेश कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस MIS अकाउंट की खास बातें
आप इसमें न्यूनतम 1000 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। अगर आप 9 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 5,500 रुपये मिलेंगे। अगर आप ज्वाइंट अकाउंट के तहत 15 लाख रुपये निवेश करते हैं 9,250 रुपये मिलेंगे। अभिभावक किसी अवयस्क या विकृत मस्तिष्क के व्यक्ति की ओर से भी खाता खोल सकते हैं।
समय से पहले बंद करने पर लगता है चार्ज
खाते को एक साल के बाद समय से पहले बंद किया जा सकता है। हालांकि, तब इस पर 2 फीसदी का चार्ज कटेगा और 3 साल के बाद बंद करने पर 1 फीसदी चार्ज काटा जाएगा।
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में कौन खोल सकता है खाता?
एक अकेला एडल्ट या ज्वाइंट अकाउंट अधिकतम 3 एडल्ट खोल सकते हैं। इसमें हर महीने 5,500 रुपये से 9,250 रुपये की इनकम होगी।