Get App

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में मैच्योरिटी पर मिलेंगे 1 करोड़, जानिए कितना करना होगा निवेश

Post Office Sarkari Yojna: अगर आप पैसा निवेश करना और उसे सही तरीके से संभालना जानते हैं तो कई योजनाएं आपको अमीर बना सकती हैं। ऐसी ही एक योजना है पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund - PPF)। निवेशक PPF में निवेश कर लंबे समय में बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2023 पर 5:12 PM
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में मैच्योरिटी पर मिलेंगे 1 करोड़, जानिए कितना करना होगा निवेश
पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेशक PPF में निवेश कर लंबे समय में बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं।

Post Office Sarkari Yojna: अगर आप पैसा निवेश करना और उसे सही तरीके से संभालना जानते हैं तो कई योजनाएं आपको अमीर बना सकती हैं। ऐसी ही एक योजना है पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund - PPF)। निवेशक PPF में निवेश कर लंबे समय में बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं। इस योजना की खास बात है कि ये निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है और बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होता। यानी, इसमें आपको एक तय दर के हिसाब से ब्याज मिलता है। इस योजना की ब्याज दरें सरकार तय करती है। इस पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा तिमाही की जाती है। अभी PPF पर 7.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Post Office PPF) जल्द अमीर बनने की योजना नहीं है और इसलिए यह सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक है। PPF में लंबे समय में निवेश किया जाता है। इसमें जीरो जोखिम होता है। साथ ही ये किसी भी पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है। इस योजना में निवेश करने वालों को सरकार की ओर से उनके पैसे पर सुरक्षा भी मिलती है।

आप डाकघर या बैंक अकाउंट में पीपीएफ खाता खोल सकते हैं। खाते का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है लेकिन मैच्योरिटी के बाद इस अकाउंट को 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। निवेशक 5 साल के लिए इसमें और निवेश बढ़ा सकते हैं।

अगर आप पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रॉविडेंट फंड अकाउंट में हर महीने 12,500 रुपये जमा करते हैं और 15 साल बाद निकालते हैं, तो आपको कुल 40.68 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें आपका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये होगा, जबकि 18.18 लाख रुपये आपका रिटर्न यानी इंटरेस्ट होगा। पीपीएफ पर सालाना 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है। इसमें न्यूनतम मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है और अधिकतम 25 साल का होता है। यानी, आप पीपीएफ खाते में 5-5 साल क एक्सटेंशन कराकर 25 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। आपको 25 साल में निवेश पर 1.03 करोड़ रुपये का रिटर्न मिलेगा। इसमें निवेश का पैसा 37.5 लाख रुपये होगा और आप 65.58 लाख रुपये और कमा सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें