Post Office की इस योजना में रोजाना 333 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 16 लाख, जानिए डिटेल्स

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की योजनाएं भारत में सैलरी क्लास के लिए निवेश का एक अच्छा ऑप्शन बन गया है। जो भी निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित विकल्पों में निवेश करना चाहते हैं और साथ ही अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, उनके लिए ये बेस्ट है। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट जैसी कई योजनाएं निवेशकों को ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Mar 23, 2023 पर 12:06 PM
Post Office की इस योजना में निवेशकों को मिलेंगे कई फायदे।

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की योजनाएं भारत में सैलरी क्लास के लिए निवेश का एक अच्छा ऑप्शन बन गया है। जो भी निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित विकल्पों में निवेश करना चाहते हैं और साथ ही अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, उनके लिए ये बेस्ट है। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट जैसी कई योजनाएं निवेशकों को ऑफर कर रहा है। ये बैंक एफडी और आरडी से बेहतर हैं क्योंकि इनमें बेहतर रिचर्न मिलता है।

डाकघर आरडी खाता (Post Office RD Account)

डाकघर आरडी खाता खोलना आसान है। इसमें 10 साल से अधिक वर्ष का वयस्क या बच्चे के नाम से भी निवेश किया जा सकता है। इसमें न्यूनतम मासिक जमा राशि 100 रुपये है, और जमाकर्ता हर महीने 10 के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस आरडी 5.8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। सरकार हर तिमाही में अपनी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को रिवाइज करती है।


ये हैं नियम

खाता खोलने की तारीख से पांच साल या 60 महीने जो भी पहले आए, ये इसके मैच्योर होने की तारीख तय करता है। खाता खोलने के एक साल बाद जमाकर्ता अपने पैसे का 50 फीसदी निकाल सकते हैं। इसके अलावा खाता खोलने के एक साल बाद जमाकर्ता उस राशि के 50 फीसदी के बराबर का लोन ले सकते हैं।

यहां निवेश है सेफ

डाकघर आरडी में निवेश करने के फायदों में से एख फायदा इस पर मिलने वाला ब्याज और पैसा यानी मूल दोनें सुरक्षित होते है। इसमें शामिल जोखिम न के बराबर होता है। ये उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो हर महीने कुछ पैसा बचाते हैं और वह पैसा सही जगह निवेश करना चाहते हैं जहां ब्याज भी मिले और पैसा भी सेफ रहे।

इतना मिलेगा रिटर्न

अगर 5.8 फीसदी की मौजूदा ब्याज दर से हर महीने 10,000 रुपये या करीब 333 रुपये रोजाना निवेश करते हैं तो निवेशक दस साल बाद करीब 16 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा। दस सालों में आप करीबन 12 लाख रुपये जमा करेंगे और इस पर 4.26 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा। इसमें भी कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। इसके कारण निवेशकों की आय लगातार बढ़ती जाती है।

19% का लिस्टिंग गेन, कमजोर मार्केट में भी Global Surfaces की धांसू एंट्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।