Post Office RD: अगर सरकारी बचत योजनाओं में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो स्मॉल सेविंग स्कीम काफी अच्छा ऑप्शन है। आप डाकघर (Post Office) की योजनाओं में बिना जोखिम और गारंटीड रिटर्न के लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। साथ ही पोस्ट ऑफिस की स्कीमों पर आपको लोन भी ले सकते हैं। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) पर आप लोन भी ले सकते हैं। सरकार ने इस योजना पर हाल में ही ब्याज बढ़ाया था।
पोस्ट ऑफिस आरडी पर अब इतना मिल रहा है ब्याज
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिटपर ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। 1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक 5 साल की पोस्ट ऑफिस आरडी पर अब 6.5 फीसदी की जगह 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा।
ग्राहक आरडी अकाउंट पर लोन भी ले सकते हैं। अगर आप पोस्ट ऑफिस में खुलवाए आरडी पर लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो 12 इंस्टॉलमेंट डिपोजिट होने चाहिए और अकाउंट एक साल से जारी होना चाहिए यानी अकाउंट एक साल पुराना होना चाहिए। पोस्ट ऑफिस से आरडी अकाउंट होल्डर को उसके अकाउंट में मौजूद बैलेंस का 50 प्रतिशत तक का ही लोन मिल सकता है। लोन के अमाउंट को एक साथ या इंस्टॉलमेंट में चुकाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस से लिए गए इस लोन के लिए ग्राहक को आरडी के इंटरेस्ट रेट से 2 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देना होगा। मान लीजिए अगर आपको आरडी पर 6.3 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा तो लोन के लिए इंटरेस्ट रेट 8.3 फीसदी देना होगा।
आरडी अकाउंट पर लोन लेने के लिए आपको अपने पोस्ट ऑफिस में जाकर पासबुक के साथ लोन लेने के लए फॉर्म भरकर जमा करना होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही आपको पोस्ट ऑफिस से लोन मिल जाएगा।
RD पर इतना मिलता है ब्याज
हर महीने 5,000 रुपये की आरडी में एक साल में 60,000 रुपये और पांच साल में कुल 3,00,000 रुपये निवेश करेंगे। आपको 5 साल बाद 6.7 फीसदी की दर से 56,830 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। आपको मैच्योरिटी पर 3,56,830 रुपये मिलेंगे। अगर आप हर महीना 3,000 रुपये RD में निवेश करते हैं तो एक साल में 36,000 रुपये निवेश करेंगे। 5 साल में आपका कुल निवेश 1,80,000 रुपये होगा। पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर के मुताबिक नई ब्याज दरों के मुताबिक आपको 34,097 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। आपको मैच्योरिटी पर कुल 2,14,097 रुपये मिलेंगे।