Post Office की इस योजना में रोजाना 133 रुपये लगाने पर मिलेंगे 3 लाख रुपये, जानिए इस सरकारी योजना के फायदे

Post Office: पोस्ट ऑफिस की योजनाएं देश के मध्यम वर्ग के लिए पसंदीदा विकल्प है। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में गारंटी रिटर्न मिलता है। इसमें निवेश करना सबसे सुरक्षित हैं। पोस्ट ऑफिस ऐसी भी योजनाएं ऑफर करता है जिसमें आप हर महीने निवेश करके रिटर्न कमा सकते हैं

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 12:08 PM
केंद्र सरकार ने रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.2 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दी है।

Post Office: पोस्ट ऑफिस की योजनाएं देश के मध्यम वर्ग के लिए पसंदीदा विकल्प है। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में गारंटी रिटर्न मिलता है। इसमें निवेश करना सबसे सुरक्षित हैं। पोस्ट ऑफिस ऐसी भी योजनाएं ऑफर करता है जिसमें आप हर महीने निवेश करके रिटर्न कमा सकते हैं। आप अपने हर महीने के बजट में से कुछ पैसा बचाकर इस योजना में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस ग्राहको को आरडी ऑफर कर रहा है जिसमें आपको हर महीने पैसा जमा कराना होता है। उस पर आपको इंटरेस्ट मिलता है। आप इसमें हर महीने 100 रुपये भी बचा सकते हैं।

सरकार ने हाल में बढ़ाया ब्याज

हाल ही में केंद्र सरकार ने रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.2 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दी है। निवेश की शुरुआत में ही रेकरिंग डिपॉजट पर मिलने वाले पैसे में बदलाव नहीं होता। इसमें ब्याज फिक्स होता है। बस आपको हर महीने पैसा जमा करना होता है। आइए जानते हैं कि हर महीने आरडी में जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा।


हर महीने 2,000 रुपये जमा करने पर इतना मिलेगा पैसा

अगर आप रेकरिंग डिपॉजिट में हर महीने 2000 रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 1,41,983 रुपये मिलेंगे। अगर आप हर महीने 2000 रुपये का निवेश करते हैं तो आप प्रति दिन 66 रुपये के हिसाब से सालाना 24 हजार रुपये का निवेश करेंगे। जो 5 साल के पीरियड में 1,20,000 रुपये हो जाएगा। इससे आपको 21,983 रुपये का ब्याज मिलेगा। मैच्योरिटी पर आपको कुल 1,41,983 रुपये मिलेंगे।

हर महीने 4,000 रुपये जमा करने पर इतना मिलेगा पैसा

अगर आप रेकरिंग डिपॉजिट में हर महीने 4000 रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 2,83,968 रुपये मिलेंगे। अगर आप हर महीने 4000 रुपये का निवेश करते हैं तो आप रोजाना 133 रुपये के हिसाब से सालाना 48 हजार रुपये का निवेश करेंगे। जो 5 साल के पीरियड में 1,20,000 रुपये हो जाएंगे। इससे आपको 43,968 रुपये का ब्याज मिलेगा। आपको मैच्योरिटी पर 2,83,968 रुपये मिलेंगे।

Hot Stocks : भेल, JB Chemicals और रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के स्टॉक्स में हो सकती है 16 फीसदी तक की कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।