Post Office स्कीम में कमाई के साथ ले सकते हैं लोन, सरकार की इस योजना पर मिलता है डबल बेनेफिट

Post Office Small Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस के पास कई स्मॉल सेविंग स्कीम है जिस पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीमों में रिटर्न के साथ लोन की सर्विस भी मिलती है। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) पर गारंटीड रिटर्न के पाने के साथ लोन भी ले सकते हैं

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 11:13 AM
आरडी के जरिये हर महीने थोड़ा पैसा बचाकर जमा कर सकते हैं, जिस पर पहले से तय ब्याज मिलता है।

Post Office Small Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस के पास कई स्मॉल सेविंग स्कीम है जिस पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीमों में रिटर्न के साथ लोन की सर्विस भी मिलती है। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) पर गारंटीड रिटर्न के पाने के साथ लोन भी ले सकते हैं। आरडी के जरिये हर महीने थोड़ा पैसा बचाकर हर महीने जमा कर सकते हैं, जिस पर पहले से तय ब्याज मिलता है।

पोस्ट ऑफिस RD पर ले सकते हैं लोन

ग्राहक पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट पर लोन ले सकते हैं। अगर आप पोस्ट ऑफिस में खुलवाए आरडी पर लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो 12 इंस्टॉलमेंट जमा होनी जरूरी है। यानी, आपकी आरडी को एक साल पूरा होना जरूरी है। पोस्ट ऑफिस से आरडी अकाउंट होल्डर को उसके अकाउंट में मौजूद बैलेंस का 50 प्रतिशत तक का ही लोन मिल सकता है। लोन के अमाउंट को एक साथ या इंस्टॉलमेंट में चुकाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस से लिए गए इस लोन के लिए ग्राहक को आरडी के इंटरेस्ट रेट से 2 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देना होगा। मान लीजिए अगर आपको आरडी पर 6.3 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा तो लोन के लिए इंटरेस्ट रेट 8.3 फीसदी देना होगा।


RD पर कैसे ले सकते हैं लोन

आरडी अकाउंट पर लोन लेने के लिए आपको अपने पोस्ट ऑफिस में जाकर पासबुक के साथ लोन लेने के लए फॉर्म भरकर जमा करना होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही आपको पोस्ट ऑफिस से लोन मिल जाएगा।

पोस्ट ऑफिस RD पर कितना मिलता है ब्याज

हर महीने 5,000 रुपये की आरडी में एक साल में 60,000 रुपये और पांच साल में कुल 3,00,000 रुपये निवेश करेंगे। आपको 5 साल बाद 6.7 फीसदी की दर से 56,830 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। आपको मैच्योरिटी पर 3,56,830 रुपये मिलेंगे। अगर आप हर महीना 3,000 रुपये RD में निवेश करते हैं तो एक साल में 36,000 रुपये निवेश करेंगे। 5 साल में आपका कुल निवेश 1,80,000 रुपये होगा। पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर के मुताबिक नई ब्याज दरों के मुताबिक आपको 34,097 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। आपको मैच्योरिटी पर कुल 2,14,097 रुपये मिलेंगे।

पोस्ट ऑफिस स्कीम पर इंटरेस्ट रेट

साल की आरडी (Post Office RD) : 6.7 प्रतिशत (पहले 6.5 फीसदी था ब्याज)

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC): 7.7 प्रतिशत

किसान विकास पत्र (KVP): 7.5 प्रतिशत (115 महीने में होंगे मैच्योर)

पीपीएफ (PPF) - 7.1 प्रतिशत

सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samridhi Yojna) : 8.2 प्रतिशत

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Saving Scheme) : 8.2 प्रतिशत

मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Scheme) : 7.4 प्रतिशत

Buzzing Stocks: स्पाइसजेट से लेकर डेल्टा कॉर्प तक, आज इन 10 शेयरों पर रखें नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।