Post Office Scheme: क्या आप बिना किसी जोखिम के अच्छे रिटर्न वाली योजना की तलाश में हैं? पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप बिना जोखिम के 8 लाख रुपये का रिटर्न पा सकते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरों में 30 आधार अंकों की बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार ने ब्याज दर को पहले के 6.2 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। यह ब्याज दर जुलाई-सितंबर 2023 की पीरियड के लिए लागू है। यह योजना उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दस साल तक हर महीने एक तय पैसा बचाना चाहते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में जोखिम कम और रिटर्न ज्यादा है।
