Post Office की स्कीम पति-पत्नी के लिए है बेस्ट, कम समय में बना देगी दोनों को अमीर

Post office monthly income scheme: पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम (Post Office Saving Scheme) निवेश के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। पोस्ट ऑफिस हर उम्र और केटेगरी के लोगों के लिए सेविंग स्कीम चला रहा है

अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 3:57 PM
पोस्ट ऑफिस की मंथली इंकम स्कीम में पति-पत्नी को हर महीने कमाई हो सकती है।

Post office monthly income scheme: पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम (Post Office Saving Scheme) निवेश के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। पोस्ट ऑफिस हर उम्र और केटेगरी के लोगों के लिए सेविंग स्कीम चला रहा है। पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही एक स्कीम है जिसमें पति-पत्नी दोनों निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम उन्हें कम समय में अमीर बना सकती है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इंकम स्कीम में पति-पत्नी को हर महीने कमाई हो सकती है। आइए जानते हैं कि कौनसी है ये स्कीम और इसके फायदे..

क्या है पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (Post Office Monthly Income Scheme - POMIS)

पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना एक सरकारी सेविंग स्कीम है। पोस्ट ऑफिस इस योजना पर 7.4 फीसदी का सालाना ब्याज मिल रहा है। ये निवेशकों के बीच काफी फेमस योजना है। यह एक कम जोखिम वाली बचत योजना है जिसमें निवेशकों को रेगुलर मंथली इनकम मिलती है। इस योजना में एक तय ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में सिंगल अकाउंट और ज्वाइंट दोनों तरह के खाते खोले जा सकते हैं। इसमें ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोग एक साथ अकाउंट खोल सकते हैं। यानी, इसमें पति-पत्नी मिलकर निवेश कर सकते हैं।


पोस्ट ऑफिस MIS अकाउंट की खास बातें

आप इसमें न्यूनतम 1000 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।

इतनी होगी मंथली इनकम

अगर आप 9 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 5,500 रुपये मिलेंगे। अगर आप ज्वाइंट अकाउंट के तहत 15 लाख रुपये निवेश करते हैं 9,250 रुपये मिलेंगे।

अभिभावक किसी अवयस्क या विकृत मस्तिष्क के व्यक्ति की ओर से भी खाता खोल सकते हैं।

खाते को एक साल के बाद समय से पहले बंद किया जा सकता है। हालांकि, तब इस पर 2 फीसदी का चार्ज कटेगा और 3 साल के बाद बंद करने पर 1 फीसदी चार्ज काटा जाएगा।

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में कौन खोल सकता है खाता?

एक अकेला एडल्ट

ज्वाइंट अकाउंट अधिकतम 3 एडल्ट खोल सकते हैं अकाउंट

अवयस्क/विकृत मस्तिष्क के व्यक्ति की ओर से पेरेंट्स

10 साल से अधिक का अवयस्क अपने नाम पर।

Jiwanram Sheoduttrai IPO: सेफ्टीवियर कंपनी का खुला आईपीओ, पैसे लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।