टैक्स बचाने के लिए पोस्ट ऑफिस की इन स्कीमों में कर सकते हैं निवेश, यहां चेक करें डिटेल्स

Post Office Saving Scheme: मार्केट में पैसा निवेश करने के लिए बहुत सारे ऑप्शन हैं। कई बार निवेशक ही कन्फ्यूज हो जाते हैं कि उन्हें कहां और कितना निवेश करना चाहिए। मार्केट में पर्सनल सेविंग के लिए कई सारे ऑप्शन हैं। पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में निवेश के कई ऑप्शन हैं। इनमें भी पोस्टल सर्विस स्कीम लोगों को बीच काफी पॉपुलर है

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 10:53 AM
Story continues below Advertisement
पोस्‍ट ऑफिस की इन स्कीमों में निवेश करने पर मिलती है टैक्स छूट।

Post Office Saving Scheme: मार्केट में पैसा निवेश करने के लिए बहुत सारे ऑप्शन हैं। कई बार निवेशक ही कन्फ्यूज हो जाते हैं कि उन्हें कहां और कितना निवेश करना चाहिए। मार्केट में पर्सनल सेविंग के लिए कई सारे ऑप्शन हैं। पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में निवेश के कई ऑप्शन हैं। इनमें भी पोस्टल सर्विस स्कीम लोगों को बीच काफी पॉपुलर है। पोस्ट ऑफिस निवेश की स्कीम सरकार की गारंटी के साथ आती है। साथ ही पोस्ट ऑफिस की स्कीमों पर मिलने वाला ब्याज अन्य के मुकाबले अधिक होता है। आइए जानते हैं इन स्कीमों के बारे में..

15 साल का PPF फंड अकाउंट

PPF में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये फाइनेंशियल ईयर में निवेश कर सकते हैं। इस पर अभी 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। हालांकि, इसे एक्टेंड किया जा सकता है। इसमें सेक्शन 80C के तहत छूट मिलती है।


नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Savings Certificates)

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 5 साल की मैच्योरिटी के साथ आता है। इस पर 7 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है और ये ब्याज मैच्योरिटी के समय मिलता है। आप NSC  100, 500, 1000, 5000 और 10,000 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं।  आप NSC का इस्तेमाल लोन लेने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि

गर्ल चाइल्ड को प्रमोट करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है। सरकार इस पर 7.6 फीसदी का ब्याज दे रही है।   इसमें 10 साल तक के बच्चे के लिए निवेश कर सकते हैं।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme)

सीनियर सिटीजन का सेविंग स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का होता है। आप इसमें 1,000 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। इसमें 15 लाख से ज्यादा निवेश नहीं कर सकते। इस पर 8 फीसदी का ब्याज मिलता है। इसमें 55 से 60 साल के उम्र के व्यक्ति निवेश कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट में 7.1 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है। इसमें 1,500 के मल्टीपल में निवेश करना होता है। इसमें अधिकतम 4.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। ज्वाइंट अकाउंट में 9 लाख रुपये निवेश करने होते हैं।

SEBI SOP : एक्सचेंज में रुकी ट्रेडिंग तो 15 मिनट में देनी होगी सूचना, सेबी ने एसओपी में किए ये 6 बड़े बदलाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।