Post Office Savings Account : अगर आपका पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट है तो पैसे जमा करने और निकालने के लिए पेमेंट करने के लिए तैयार हो जाइये। 1 अप्रैल से पोस्ट ऑफिस में कई नए नियम लगने वाले हैं। India Post Payments Bank (IPPB) वाले ग्राहकों से पैसे जमा करने और निकालने के लिए अतिरिक्त शुल्क वसूला (charged additional fees) जाएगा।
इसके अलावा अब Aadhaar Enabled Payment System (AEPS) के लिए अतिरिक्त पेमेंट करना होगा। लेकिन ग्राहकों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि उन्हें अतिरिक्त पेमेंट तभी करना चाहिए जब फ्री ट्रांजैक्शनन की लिमिट पार कर गई हो।
नए नियमों के मुताबिक, बेसिक सेविंग अकाउंट में एक महीने में 4 बार ट्रांजैक्शन करने पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा। इसके बाद पैसे निकालने पर 0.50 फीसद या 25 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क के रूप में लगेगा। सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट है तो हर महीने में 25,000 रुपये तक निकाल सकते हैं। इसमें कोई शुल्क नहीं लगेगा। इससे ज्यादा पैसे निकालने पर 0.50 फीसद या कम से कम 25 रुपये शुल्क देना होगा।
ग्राहक हर महीने 10,000 रुपये तक जमा कर सकते हैं, उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा। इससे अधिक जमा करने पर उन्हें जमा होने वाली राशि का 0.50 फीसदी या कम से कम 25 रुपये हर जमा पर शुल्क देना होगा।
अगर आपके पास नॉन-IPPB अकाउंट है तो आप 3 बार फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। ये नियम मिनी स्टेटमेंट, कैश निकालने और कैश जमा करने के लिए हैं। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजैक्शन पर एक चार्ज देना होगा। लिमिट खत्म होने के बाद किसी भी जमा राशि पर 20 रुपये का चार्ज देना होगा।
इसके अलावा फंड ट्रांसफर के लिए 5 रुपये वसूला जाएगा। सभी अकाउंट होल्डर्स को IPPB में 5,00 रुपये मिनिमम बैलेंस बनाए रखना होगा। अगर मिनिमम बैलेंस आपके अकाउंट में नहीं है तो 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
