Post Office Saving Account: अपने बंद पड़े पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट को कैसे करें शुरू? जानिए तरीका

Post Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट आपके पैसे पैसे बचाने के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक समाधान देता है। वे उन लोगों के लिए भी एक बढ़िया ऑप्शन हैं जो मिनिमम बैलेंस के चार्ज की चिंता किये बिना अपनी सेविंग पर ब्याज कमा सकते हैं। काफी लंबे समय तक पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में एक्टिविटी नहीं होने पर उसे डोरमेट मान लिया जाता है

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 6:42 PM
Story continues below Advertisement
पोस्ट ऑफिस में सिर्फ 500 रुपये से सेविंग अकाउंट खोला जा सकता है।

Post Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट आपके पैसे पैसे बचाने के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक समाधान देता है। वे उन लोगों के लिए भी एक बढ़िया ऑप्शन है जो मिनिमम बैलेंस के चार्ज की चिंता किये बिना अपनी सेविंग पर ब्याज कमा सकते हैं। काफी लंबे समय तक पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में एक्टिविटी नहीं होने पर उसे डोरमेट मान लिया जाता है।

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के नियम

यदि किसी खाते में लगातार तीन फाइनेंशियल ईयर को दौरान कोई जमा या पैसा नहीं निकाला जाता है तो उसे एक्टिव नहीं माना जाता है।

डाकघर में एक निष्क्रिय खाते को कैसे कर सकते हैं एक्टिव?


अपने पोस्ट ऑफिस में नए KYC डॉक्यूमेंट और पासबुक के साथ एप्लिकेशन जमा करनी होगी। ताकि, साइलेंट अकाउंट को एक्टिव किया जा सके।

पोस्ट ऑफिस अकाउंट की खासियत

पोस्ट ऑफिस मिनिम बैलेंस – 500 रुपये

डाकघर सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट रेट

30 नवंबर 2023 तक पर्सनल और ज्वाइंट अकाउंट पर 4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट कौन खोल सकता है?

एक सिंगल एडल्ट

ज्वाइंट अकाउंट

नाबालिग की ओर से एक अभिभावक

विकृत मस्तिष्क वाले व्यक्ति की ओर से एक अभिभावक

अपने नाम पर 10 साल से ऊपर का नाबालिग अकाउंट खोल सकता है।

न्यूनतम जमा – 500 रुपये। अकाउंट खुलने के बाद 10 रुपये से कम पैसा नहीं जमा कर सकते।

न्यूनतम इतना निकाल सकते पैसा : 50 रुपये

अधिकतम जमा:- कोई अधिकतम सीमा नहीं

आप अपने अकाउंट में देखकर ही पैसा निकाल सकते हैं। पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में 500 रुपये से कम बैलेंस होने पर पैसा नहीं निकाल सकते। अगर आप किसी एक साल में 500 रुपये से कम बैलेंस करते हैं तो 50 रुपये मेंटेनेंस चार्ज के कट जाएंगे।

ब्याज नियम

ब्याज का कैलकुलेश हर महीने की 10 तारीख के बाद महीने के न्यूनतम बैलेंस पर दिया जाता है। हर तिमाही में सरकार इस पर ब्याज दर तय करती है।

टैक्स नियम

आयकर अधिनियम की धारा 80TTA के तहत सभी बचत बैंक खातों से एक फाइनेंशियल ईयर में 10,000 रुपये तक के ब्याज पर टैक्स में छूट मिलती है।

Raymond में अब तक की सबसे लंबी गिरावट, लगातार 12वें दिन टूटा शेयर, डूबे निवेशकों के ₹2661 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।