Post Office Scheme: भारतीय डाकघर (Indian Post Office) कई तरह की बचत योजनाएं चलाई जाती हैं। पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में निवेश कर करोड़ों लोग अच्छा रिटर्न पा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस भी महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन योजनाएं चला रहा है। इन योजनाओं में निवेश कर महिलाएं अच्छा रिटर्न भी कमा रही हैं। अगर आप भी एक महिला हैं और अपने लिए सही निवेश विकल्प तलाश रही हैं तो हम आपके लिए एक बेहतरीन योजना लेकर आए हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में महिलाएं 2 लाख रुपये तक निवेश कर बंपर रिटर्न पा सकती हैं। हम जिस सेविंग योजना की बात कर रहे हैं उसका नाम महिला सम्मान सर्टिफिकेट है। इस योजना में महिलाएं छोटे-छोटे निवेश करके अच्छा रिटर्न कमा सकती हैं।
