Post Office Scheme: अगर आप इस समय निवेश करने की सोच रहे हैं और आपको निवेश का सही विकल्प नहीं मिल पा रहा है तो आज हम आपके लिए एक शानदार निवेश योजना लेकर आए हैं। यह स्कीम पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम है। पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम लंबे पीरियड में बड़ा फंड बनाने में काफी मदद करती है। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित है। पीपीएफ में निवेश किया गया पैसा शेयर बाजार में नहीं लगाया जाता जिसके कारण ये पूरे तरीके से सेफ है। पीपीएफ स्कीम पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।
आप किसी डाकघर या बैंक शाखा में सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) खाता खोल सकते हैं। यह खाता सिर्फ 500 रुपये में खोला जा सकता है। पीपीएफ में सालाना 1.50 लाख रुपये तक पैसा जमा कर सकते हैं। इस खाते की परिपक्वता अवधि 15 साल है। लेकिन मैच्योरिटी के बाद आप इसे 5-5 साल तक आगे बढ़ा सकते हैं।
यदि आप पीपीएफ खाते में हर महीने 12,500 रुपये जमा करते हैं और इसे 15 साल तक बनाए रखते हैं। तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 40.68 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें आपका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये होगा, जबकि ब्याज आय 18.18 लाख रुपये मिलेंगे। ये कैलकुलेशन 15 साल के लिए 7.1 प्रतिशत सालाना की दर से मिले। यदि ब्याज दर बदलती है तो मैच्योरिटी पर पैसा बदल सकता है।
अगर आप इस योजना से करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको 15 साल के बाद 5 साल के लिए दो बार बढ़ानी होगी। यानी अब आपकी निवेश अवधि 25 साल होगी. इस तरह 25 साल बाद आपका कुल पैसा 1.03 करोड़ रुपये हो जाएगा। अगर इस दौरान आपका कुल निवेश 37.50 लाख रुपये है तो आपको ब्याज आय के रूप में 65.58 लाख रुपये मिलेंगे।
अगर आप इस योजना से करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको 15 साल के बाद 5 साल के लिए दो बार पीपीएफ को आगे बढ़ाना होगा। यानी अब आपका निवेश का पीरियड 25 साल होगी। इस तरह 25 साल बाद आपका कुल पैसा 1.03 करोड़ रुपये हो जाएगा। अगर इस दौरान आपका कुल निवेश 37.50 लाख रुपये है तो आपको ब्याज आय के रूप में 65.58 लाख रुपये मिलेंगे। अगर आप पीपीएफ खाता बढ़ाना चाहते हैं तो आपको मैच्योरिटी से एक साल पहले आवेदन करना होगा।
पीपीएफ योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आयकर की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट का फायदा देती है। इसमें स्कीम में निवेश पर 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट पाई जा सकती है। पीपीएफ पर ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा टैक्स टैक्स फ्री है।