Get App

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपको बनाएगी एक करोड़पति, सुपरहिट है ये स्कीम

Post Office Scheme: अगर आप इस समय निवेश करने की सोच रहे हैं और आपको निवेश का सही विकल्प नहीं मिल पा रहा है तो आज हम आपके लिए एक शानदार निवेश योजना लेकर आए हैं। यह स्कीम पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2023 पर 4:43 PM
पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपको बनाएगी एक करोड़पति, सुपरहिट है ये स्कीम
पीपीएफ स्कीम पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।

Post Office Scheme: अगर आप इस समय निवेश करने की सोच रहे हैं और आपको निवेश का सही विकल्प नहीं मिल पा रहा है तो आज हम आपके लिए एक शानदार निवेश योजना लेकर आए हैं। यह स्कीम पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम है। पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम लंबे पीरियड में बड़ा फंड बनाने में काफी मदद करती है। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित है। पीपीएफ में निवेश किया गया पैसा शेयर बाजार में नहीं लगाया जाता जिसके कारण ये पूरे तरीके से सेफ है। पीपीएफ स्कीम पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।

आप किसी डाकघर या बैंक शाखा में सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) खाता खोल सकते हैं। यह खाता सिर्फ 500 रुपये में खोला जा सकता है। पीपीएफ में सालाना 1.50 लाख रुपये तक पैसा जमा कर सकते हैं। इस खाते की परिपक्वता अवधि 15 साल है। लेकिन मैच्योरिटी के बाद आप इसे 5-5 साल तक आगे बढ़ा सकते हैं।

यदि आप पीपीएफ खाते में हर महीने 12,500 रुपये जमा करते हैं और इसे 15 साल तक बनाए रखते हैं। तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 40.68 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें आपका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये होगा, जबकि ब्याज आय 18.18 लाख रुपये मिलेंगे। ये कैलकुलेशन 15 साल के लिए 7.1 प्रतिशत सालाना की दर से मिले। यदि ब्याज दर बदलती है तो मैच्योरिटी पर पैसा बदल सकता है।

अगर आप इस योजना से करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको 15 साल के बाद 5 साल के लिए दो बार बढ़ानी होगी। यानी अब आपकी निवेश अवधि 25 साल होगी. इस तरह 25 साल बाद आपका कुल पैसा 1.03 करोड़ रुपये हो जाएगा। अगर इस दौरान आपका कुल निवेश 37.50 लाख रुपये है तो आपको ब्याज आय के रूप में 65.58 लाख रुपये मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें