Post Office RD: क्या आप भी पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की स्कीम को सरकार चला रही है। इसके रिटर्न पर सरकार गारंटी देती है। अगर आप एक साथ पैसा निवेश करने के लिए पैसा नहीं है तो आप हर महीने अपनी सैलरी से पैसा बचाकर पोस्ट ऑफिस की स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) में हर महीने एक तय अमाउंट निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी पर 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।
RD पर 7,000 रुपये निवेश करने पर मिलेगा ब्याज
RD में हर महीने 7,000 रुपये निवेश करने पर आप 5 साल में कुल 4,20,000 रुपये निवेश करेंगे। आपको 5 साल बाद 79,564 रुपये का ब्याज मिलेगा और मैच्यरिटी पर 4,99,564 रुपय मिलेंगे।
हर महीने 5,000 रुपये की आरडी में एक साल में 60,000 रुपये और पांच साल में कुल 3,00,000 रुपये निवेश करेंगे। आपको 5 साल बाद 6.7 फीसदी की दर से 56,830 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। आपको मैच्योरिटी पर 3,56,830 रुपये मिलेंगे।
अगर आप हर महीना 3,000 रुपये RD में निवेश करते हैं तो एक साल में 36,000 रुपये निवेश करेंगे। 5 साल में आपका कुल निवेश 1,80,000 रुपये होगा। पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर के मुताबिक नई ब्याज दरों के मुताबिक आपको 34,097 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। आपको मैच्योरिटी पर कुल 2,14,097 रुपये मिलेंगे।
हर तीन महीने में होता पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में बदलाव
आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर TDS कटता है। आरडी पर मिलने वाले ब्याज दरों पर 10% का टीडीएस लागू होता है। यदि आरडी पर का एक महीने का ब्याज 10,000 रुपये से अधिक है तो टीडीएस काटा जाएगा। केंद्र सरकार का वित्त मंत्रालय हर तीन महीने में छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज को रिव्यू करता है।