Post Office Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम में मिलेगा बैंक FD से ज्यादा ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट

Post Office Saving Scheme: बाजार में निवेश के ढेरों विकल्प मौजूद है लेकिन फिर भी निवेशक बिना किसी जोखिम वाले निवेश के ऑप्शन में पैसा निवेश करना पसंद करते हैं। पोस्ट ऑफिस की स्कीम को निवेश का बहुत अच्छा विकल्प माना गया है

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 4:42 PM
post office: पोस्ट ऑफिस की स्कीम को निवेश का बहुत अच्छा विकल्प माना गया है।

Post Office Saving Scheme: बाजार में निवेश के ढेरों विकल्प मौजूद है लेकिन फिर भी निवेशक बिना किसी जोखिम वाले निवेश के ऑप्शन में पैसा निवेश करना पसंद करते हैं। पोस्ट ऑफिस की स्कीम को निवेश का बहुत अच्छा विकल्प माना गया है। पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजनाएं हैं जो बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज दे रही हैं। इसके साथ ही इन योजनाओं में निवेश करने पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।

पोस्ट ऑफिस की योजनाओं पर ब्याज दरें (Post Office Scheme interest Rate)

सुकन्या समृद्धि योजना


जब आप अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए सबसे अच्छी साबित हो सकती है। इसमें निवेश करने पर आपको 1.50 लाख रुपये तक टैक्स छूट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, इस योजना के तहत निवेश किये गए पैसे पर 8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम

अब बात करते हैं पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के बारे में। इसमें निवेश करने पर 7.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इसके साथ ही इस खाते में जमा रकम पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है।

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम खासतौर पर सीनियर सिटीजन के लिए बनाई गई है। इस स्कीम में पैसा लगाने पर आपको 8.2 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर आपको 5 साल के पीरियड के लिए 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं, 5 साल की एफडी में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी।

SBI की FD स्कीम

एसबीआई की एफडी स्कीम में 5 सालों को निवेश पर 6.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। एसबीआई की खास स्कीम अमृत कलश पर आम लोगों को 7.10 फीसदी और बुजुर्गों को 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

Tata Motors ने छुआ नया 52-वीक हाई, इन 2 कारणों से स्टॉक में हो रही जमकर खरीदारी, ब्रोकरेज ने भी बढ़ाया टारगेट प्राइस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।