पोस्ट ऑफिस की धमाकेदार स्कीम! 5 लाख लगाने पर मिलेगा 2 लाख रुपये का इंटरेस्ट, चेक करें योजना

इस खाते में न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं। योजना में पैसा 1000 रुपये के मल्टीपल में जमा कर सकते हैं। इस योजना में आपके निवेश पर हर 3 महीने में ब्याज मिलता है

अपडेटेड Aug 11, 2023 पर 2:28 PM
ये सरकारी योजना उन लोगों के लिए है जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है।

SCSS: वरिष्ठ नागरिक ज्यादातर अपनी बचत को ऐसी जगह निवेश करना पसंद करते हैं, जहां उन्हें बेहतर रिटर्न मिल सके और उनका पैसा भी सुरक्षित रहे। इस वजह से ज्यादातर बुजुर्ग एफडी कराना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) बड़े काम की हो सकती है।

ये सरकारी योजना उन लोगों के लिए है जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। इसके अलावा वह लोग जिन्होंने नौकरी से वीआरएस लिया है। वह भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इसकी ब्याज दर एफडी और सेविंग अकाउंट की तुलना में ज्यादा होती है। फिलहाल SCSS पर 8.2 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी खास बातें।

5 साल में मैच्योर होती है स्कीम

इस खाते में न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं। योजना में पैसा 1000 रुपये के मल्टीपल में जमा कर सकते हैं। इस योजना में आपके निवेश पर हर 3 महीने में ब्याज मिलता है। ये अकाउंट 5 साल में मैच्योर होगा। जमाकर्ता चाहे तो अपने पैसे को 5 साल के बाद 3 साल के लिए और एक्सटेंड कर सकते हैं। यह एक्सटेंशन का ऑप्शन आपको एक बार ही मिलेगा।


5, 10, 15, 20 और 30 लाख की जमा पर मिलने वाला ब्याज

अगर आप इस योजना में 5 लाख रुपये 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो 8.2% की दर से आपको 2,05,000 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर 7,05,000 रुपये मिलेंगे। 10 लाख रुपये जमा करने पर आपको मैच्योरिटी पर 14,10,000 रुपये मिलेंगे, 15 लाख रुपये जमा करने पर आपको 21,15,000 रुपये मिलेंगे। 20 लाख रुपये जमा करने पर आपको मैच्योरिटी पर 28,20,000 रुपये मिलेंगे। वहीं, 30 लाख रुपये जमा करने पर आपको मिलेंगे, 42,30,000 रुपये। यह इतना अच्छा ब्याज है जो आपको किसी अन्य योजना पर इतनी जल्दी नहीं मिलेगा।

योजना के फायदे

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना भारत सरकार की एक छोटी बचत योजना है। इस खाते को भारत में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकता है। इस योजना में निवेश करके आपको इनकम टैक्स के तहत छूट मिलती है। इस योजना के तहत हर तीन महीने में ब्याज का भुगतान किया जाता है। ब्याज आपके खाते में प्रत्येक अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और जनवरी के पहले दिन जमा किया जाता है।

कैसे खोलें अकाउंट

पोस्ट ऑफिस या सार्वजनिक प्राइवेट सेक्टर बैंकों में यह खाता खोलने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण और अन्य केवाईसी डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे।

LIC के जून तिमाही के निवेश ने मार्केट को चौंकाया, जानिए उसने क्यों इस सेक्टर में किया निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।