Post Office की सुपरहिट स्कीम, मिलेगा 2 लाख रुपये का इंटरेस्ट, जानें कितना करना होगा निवेश

Post Office SCSS: अगर हमें बुढ़ापे में पैसों को लेकर किसी और पर निर्भर न रहना पड़ता, तो रिटायमेंट के बाद जिंदगी बेहतर गुजरती। इसके लिए जरूरी है कि मेहनत की कमाई का सुरक्षित निवेश किया जाए

अपडेटेड Sep 05, 2023 पर 4:46 PM
पोस्ट ऑफिस एससीएसएस खासतौर पर 60 साल से अधिक उम्र वालों के लिए है।

Post Office SCSS: अगर हमें बुढ़ापे में पैसों को लेकर किसी और पर निर्भर न रहना पड़ता, तो रिटायमेंट के बाद जिंदगी बेहतर गुजरती। इसके लिए जरूरी है कि मेहनत की कमाई का सुरक्षित निवेश किया जाए। पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर की एक जबरदस्त स्कीम है। इसमें निवेश पर सुरक्षित और गारंटीशुदा रिटर्न मिलता है। ये योजना वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior citizen saving Scheme) है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि यह केंद्र सरकार चला रही है। इसमें निवेशकों को एक साथ पैसा जमा करने पर जबरदस्त रिटर्न मिलता है, जो बैंक एफडी से भी ज्यादा है। आपको बता दें कि इस बचत योजना में फिलहाल 8.2 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है, जिसमें हर तिमाही बदलाव भी होता है।

बुजुर्गों के लिए योजना है बेहद खास

पोस्ट ऑफिस एससीएसएस खासतौर पर 60 साल से अधिक उम्र वालों के लिए है। इसके साथ ही यह योजना उन लोगों के लिए भी है जिन्होंने वीआरएस लिया है। फिलहाल इस स्कीम पर 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस योजना में सीनियर सिटीजन 5 लाख रुपये एक साथ जमा कर केवल ब्याज से हर तिमाही 10,250 रुपये कमा सकते हैं। 5 साल में सिर्फ ब्याज से होगी 2 लाख रुपये तक की कमाई। यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन..


पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

एक साथ जमा पैसा: 5 लाख रुपये

जमा पीरियड: 5 साल

ब्याज दर: 8.2%

मेच्योरिटी अमाउंट: 7,05,000 रुपये

ब्याज से आय: 2,05,000 रुपये

तिमाही आय: 10,250 रुपये

पोस्ट ऑफिस एससीएसएस के हैं कई फायदे

यह बचत योजना भारत सरकार चला रह है। इसे निवेश के लिए विश्वसनीय और सुरक्षित विकल्पों में से एक माना जाता है।

इनकम टैक्स एक्ट सेक्शन 80C के तहत इसमें निवेशकों को हर साल 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट का लाभ मिलता है।

डाकघर की इस योजना का खाता देश के किसी भी सेंटर में ट्रांसफर किया जा सकता है। योजना के तहत हर 3 महीने में ब्याज का पेमेंट किया जाता है।

SCSS के लिए खाता कैसे खोलें?

इसके लिए किसी भी पोस्ट ऑफिस या सरकारी/प्राइवेट बैंक में खाता खोलने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म के साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण पत्र और अन्य केवाईसी दस्तावेजों की कॉपी जमा करनी होगी। बैंक खाता खोलने का फायदा यह है कि जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज सीधे बैंक खाते में ही जमा किया जा सकता है।

Services PMI : अगस्त में धीमी पड़ी सर्विस सेक्टर की रफ्तार, सर्विसेज PMI जुलाई के 62.3 से घटकर 60.1 पर आई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।