Get App

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने ₹20500 की पक्की कमाई, यहां समझ ले पूरा कैलकुलेशन

Post Office Senior Citizen Savings Scheme: रिटायरमेंट के बाद क्या आप भी गारंटीड और सुरक्षित कमाई चाहते हैं? पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) 8.2% के बंपर ब्याज के साथ 100% सरकारी सुरक्षा दे रही है। इस योजना में आप हर महीने ₹20500 की पक्की आय पा सकते हैं

Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 20, 2026 पर 5:20 PM
Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने ₹20500 की पक्की कमाई, यहां समझ ले पूरा कैलकुलेशन
सरकार फिलहाल SCSS पर 8.2% सालाना की दर से गारंटीड ब्याज दे रही है

Post Office SCSS Pension Calculator: रिटायरमेंट के बाद हर किसी की सबसे बड़ी चिंता एक सुरक्षित और नियमित आय की होती है। शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर, अगर आप बिना किसी जोखिम के गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) एक बेहतरीन विकल्प है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस सरकारी योजना में बुजुर्गों को न केवल सुरक्षित निवेश की गारंटी मिलती है, बल्कि ब्याज भी अन्य योजनाओं से काफी अधिक मिलता है।

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम क्या है?

यह 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष सरकारी बचत योजना है। वीआरएस (VRS) लेने वाले व्यक्ति 55 की उम्र के बाद भी इसमें निवेश कर सकते हैं।

अधिकतम निवेश सीमा: एक वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में अधिकतम ₹30 लाख तक निवेश कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें