Get App

पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम! 5 लाख लगाने पर मिलेगा 2 लाख का इंटरेस्ट, आप भी उठाएं फायदा

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम सीनियर सिटीजन और रिटायर होने वाले लोगों की काफी मदद कर सकती है। यह सरकारी योजना उन लोगों के लिए है जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 10:52 AM
पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम! 5 लाख लगाने पर मिलेगा 2 लाख का इंटरेस्ट, आप भी उठाएं फायदा
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम भारत सरकार की एक छोटी बचत योजना है।

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम सीनियर सिटीजन और रिटायर होने वाले लोगों की काफी मदद कर सकती है। यह सरकारी योजना उन लोगों के लिए है जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है। इसके अलावा जिन लोगों ने नौकरी से वीआरएस ले लिया है या लेने वाले हैं, वे भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इसकी ब्याज दर एफडी और सेविंग अकाउंट से ज्यादा होती है। फिलहाल SCSS पर 8.2 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी खास बातें।

5 साल में मैच्योर होती है पोस्ट ऑफिस स्कीम

इस खाते में न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं। स्कीम में 1000 रुपये के मल्टीपल में पैसा जमा किया जा सकता है। इस स्कीम में आपको अपने निवेश पर हर 3 महीने में ब्याज मिलता है। यह खाता 5 साल में मैच्योर हो जाएगा। अगर जमाकर्ता चाहे तो अपने पैसे को 5 साल के बाद 3 साल के लिए और बढ़ा सकता है। यह एक्सटेंशन विकल्प आपको केवल एक बार ही मिलेगा।

5, 10, 15, 20 और 30 लाख की जमा पर मिलने वाला ब्याज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें