Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट स्कीम के बारे में बता रहा है। इस स्कीम में 8.2 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर आप वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizen) हैं और अपना पैसा कहीं निवेश करना चाहते हैं, जहां आपको अपने पैसे पर अच्छा रिटर्न मिले और आपका पैसा सुरक्षित भी रहे। तो आप पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश कर सकते हैं। आज हम आपको इस योजना के बारे में बता रहे हैं।
अधिकतम 30 लाख रुपये कर सकते हैं निवेश
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम के तहत सिर्फ 1000 रुपये से अकाउंट खोल सकते हैं। इस स्कीम में आप अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम पर 8.2 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं, देश का सबसे बड़ा बैंक SBI सीनियर सिटीजन को 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 7.50% ब्याज दे रहा है। यानी इस स्कीम में एफडी से ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।
सीनियर सिटीजन को 5 साल की FD पर कितना ब्याज दे रहे हैं बैंक?
इन सभी योजनाओं में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है
सभी बैंकों का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है। आपको इस स्कीम में 5 साल तक निवेश करना होगा। हालांकि, आप 5 साल से पहले भी अकाउंट बंद कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने पर आपको जुर्माना देना होगा।
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम में 80C के तहत छूट मिल रही है। यानी, आप 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर टैक्स छूट पा सकते हैं। हालांकि, ब्याज पर आपको टैक्स देना पड़ सकता है।
हर तिमाही में मिलता है ब्याज
योजना के तहत हर तिमाही में ब्याज मिलता है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाता किसी भी डाकघर में खोला जा सकता है। 60 साल या उससे अधिक की उम्र के बाद पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवाया जा सकता है। हालांकि, वीआरएस लेने वाले 55 साल से ज्यादा लेकिन 60 साल से कम उम्र का व्यक्ति भी यह खाता खुलवा सकते हैं। डिफेंस से रिटायर हुए 50 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र के लोग भी इस योजना में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, इस स्थिति में निवेश रिटायरमेंट के 1 महीने के अंदर निवेश करना होगा।
अगर आप इस स्कीम में 1 लाख रुपये निवेश करते हैं तो 5 साल बाद आपको कुल 1 लाख 50 हजार 471 रुपये मिलेंगे। वहीं, 2 लाख रुपये निवेश करने पर 3 लाख 943 रुपये मिलेंगे।