पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम! 2 लाख जमा करने पर मिलेगा 90,000 रुपये का ब्याज, चेक करें स्कीम के फायदे

Post Office Time Deposit Account: अगर आप तय रिटर्न पाने में विश्वास रखने वाले निवेशक हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए कई योजनाएं चला रहा है। पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजनाओं में से एक है टाइम डिपॉजिट। इंडिया पोस्ट का यह एक बेहतरीन प्लान है। इस स्कीम में डिपॉजिटर्स को 7.5 फीसदी तक बंपर ब्याज मिलता है

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 1:39 PM
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 5 साल के लिए खोला जाता है तो इस पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।

Post Office Time Deposit Account: अगर आप तय रिटर्न पाने में विश्वास रखने वाले निवेशक हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए कई योजनाएं चला रहा है। पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजनाओं में से एक है टाइम डिपॉजिट। इंडिया पोस्ट का यह एक बेहतरीन प्लान है। इस स्कीम में डिपॉजिटर्स को 7.5 फीसदी तक बंपर ब्याज मिलता है। इसके अलावा इससे टैक्स बचाने में भी मदद मिलती है। मोटे तौर पर कहें तो अगर आप इस स्कीम में एक साथ 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको ब्याज के तौर पर करीब 90 हजार रुपये मिले सकते हैं। यहां आपको ब्याज का पूरा कैलकुलेशन बता रहे हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम पर इतना मिल रहा है ब्याज

इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 4 अलग-अलग पीरियड के लिए खोला जा सकता है। स्कीम के तहत 1 साल के लिए 6.8%, 2 साल के लिए 6.9%, 3 साल के लिए 7% और 5 साल के लिए 7.5% का ब्याज दिया जा रहा है। ब्याज का पेमेंट सालाना किया जाता है और इसकी कैलकुलेशन तिमाही की जाती है। इसमें आप न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।


90 हजार रुपये का मिलेगा ब्याज

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट कैलकुलेटर के मुताबिक अगर कोई निवेशक इस स्कीम में 5 साल के लिए 2 लाख रुपये जमा करता है तो उसे कुल 89,990 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। पांच साल की अवधि पूरी होने पर उन्हें 2 लाख रुपये का निवेश भी वापिस मिलेगा।

5 साल की टाइम डिपॉजिट पर मिलता है टैक्स बेनिफिट

अगर पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 5 साल के लिए खोला जाता है तो इस पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। निवेश पर 80C के तहत छूट मिलती है। इस योजना की अन्य खासियतों की बात करें तो इसे सिंगल या ज्वाइंट खोला जा सकता है। एक बार निवेश करने पर कम से कम 6 महीने के बाद ही प्री-मैच्योर क्लोजर कर सकते हैं।

निवेशक कितने भी खोल सकते हैं अकाउंट

अगर कोई निवेशक पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट को बढ़ाना चाहता है तो मैच्योरिटी के बाद वह इसे उसी समय बढ़ा सकता है। एक निवेशक अपने नाम पर कितने भी खाते खोल सकता है। एक अहम बात यह है कि अगर आप सालाना आधार पर मिलने वाली ब्याज की रकम नहीं निकालते हैं तो भी वह डेड मनी की तरह खाते में पड़ी रहेगी। इस पर कोई अलग से ब्याज नहीं है।

Yatharth Hospital IPO Listing: फीकी एंट्री के बाद बढ़ी खरीदारी, अब आईपीओ निवेशक इतने फायदे में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।