Post Office Time Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम ग्राहकों को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रही है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम सबसे अच्छा विकल्प है जहां आप अपना पैसा सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (TD Account) के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको एसबीआई से ज्यादा ब्याज मिलता है।
SBI और पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office vs Time Deposit)
ब्याज दर: एसबीआई में 5 साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 साल की जमा पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है।
रकम दोगुनी होने में लगेगा समय: अगर आप 7.5 फीसदी ब्याज दर पर पैसा निवेश करते हैं तो आपकी रकम दोगुनी होने में करीब 9 साल 6 महीने या कुल 114 महीने का समय लगेगा।
मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा : 7,24,974 रुपये
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में कोई भी व्यक्ति अकेले खाता खोल सकता है। इसमें तीन लोग भी खाता खोल सकते हैं। जैसे माता-पिता और एक बच्चे के नाम पर खाता खोल सकते हैं। माता-पिता 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों के नाम पर भी खाता खोल सकते हैं।
ये हैं पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम की खासियत
पीरियड - 1 साल, 2 साल, 3 साल, 5 साल
मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा - 7,24,974 रुपये
ब्याज का फायदा - 2,24,974 रुपये