Share Market Update: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 11 अगस्त को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 365 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 19,430 के स्तर पर आ गया। इसके चलते सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 1 लाख करोड़ रुपये डूब गए। अधिक सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट फार्मा, बैंकिंग, फाइनेंशियल और ऑटो शेयरों में देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का रुख रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉकैप इंडेक्स क्रमश: 0.13 फीसदी और 0.31 फीसदी गिरकर बंद हुए।
कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 365.53 अंक या 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 65,322.65 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 114.80 अंक या 0.59 फीसदी बढ़कर 19,428.30 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के 1 लाख करोड़ रुपये डूबे
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। इसमें भी एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में सबसे अधिक 3.24% की तेजी रही। इसके अलावा पावर ग्रिड (Power Grid), टाइटन (Titan), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में आज तेजी रही और ये करीब 0.30% से लेकर 0.95% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे अधिक गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 2.18% की गिरावट रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), सन फार्मा (Sun Pharma), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही और ये करीब 2.02% से लेकर 1.39% तक गिरकर बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
1,913 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,724 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,527 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,047 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 150 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 204 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 27 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।