Get App

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में मिलता है SBI से ज्यादा ब्याज, टैक्स छूट का भी मिलता है फायदा

Post Office Time Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम ग्राहकों को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रही है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम सबसे अच्छा विकल्प है जहां आप अपना पैसा सुरक्षित रख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2023 पर 5:02 PM
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में मिलता है SBI से ज्यादा ब्याज, टैक्स छूट का भी मिलता है फायदा
पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम ग्राहकों को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रही है।

Post Office Time Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम ग्राहकों को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रही है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम सबसे अच्छा विकल्प है जहां आप अपना पैसा सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (TD Account) के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको एसबीआई से ज्यादा ब्याज मिलता है।

SBI और पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office vs Time Deposit)

ब्याज दर: एसबीआई में 5 साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 साल की जमा पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है।

रकम दोगुनी होने में लगेगा समय: अगर आप 7.5 फीसदी ब्याज दर पर पैसा निवेश करते हैं तो आपकी रकम दोगुनी होने में करीब 9 साल 6 महीने या कुल 114 महीने का समय लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें