Postal Life Insurance बेचने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, उनके खाते में डायरेक्ट आएगा पैसा

Postal Life Insurance: डाक जीवन बीमा (Postal Life Insurance - PLI) ने दिल्ली और उत्तराखंड सर्कल में अपनी सेल फोर्स को तोहफा दिया है। इंश्योरेंस सेक्टर के बड़े प्लेयर पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने सेल्स स्टॉफ को फायदा पहुंचाने के लिए अहम कदम उठाया है

अपडेटेड Aug 10, 2023 पर 10:17 PM
पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने सेल्स स्टॉफ को फायदा पहुंचाने के लिए अहम कदम उठाया है।

Postal Life Insurance: डाक जीवन बीमा (Postal Life Insurance - PLI) ने दिल्ली और उत्तराखंड सर्कल में अपनी सेल फोर्स को तोहफा दिया है। इंश्योरेंस सेक्टर के बड़े प्लेयर पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने सेल्स स्टॉफ को फायदा पहुंचाने के लिए अहम कदम उठाया है। ये विभाग को आगे बढ़ने में मदद करेगा।

सेल्स कर्मचारियों को डायरेक्ट ट्रांसफर होगा पैसा

पीएलआई ने अपने एजेंट इंसेटिव प्रोग्राम में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। डायरेक्ट इंसेटिव डिस्बर्समेंट (Direct Incentive Disbursement) सर्विस के माध्यम से एजेंट पिछले महीने से अपने कमीशन का डायरेक्ट ट्रांसफर अपने पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक (Post Office Saving Bank) में ले सकते हैं।


कर्मचारियों को होगा फायदा

पीएलआई ने कहा कि इस पहल से देश भर में लगभग दो लाख सेल्स फोर्स पर असर होगा। इनमें ग्रामीण डाक सेवक, प्रत्यक्ष एजेंट, फील्ड अधिकारी और विभागीय कर्मचारी शामिल होंगे। बीमाकर्ता ने कहा कि सुरक्षित और तुरंत फंड ट्रांसफर होने से इस प्रोसेस में होने वाली देरी को खत्म करने में मदद मिलेगी। अब किसी तरह के फिजिकल चेक की जरूरत नहीं होगी।

डायरेक्ट इंसेटिव डिस्बर्समेंट (Direct Incentive Disbursement) के फायदे

जल्द होगा ट्रांसफर - पीएलआई के सेल कर्मचारियों को सीधे उनके पीओएसबी खातों में पैसा मिलने से प्रोत्साहन मिलेगा। बिक्री टीम आसानी से अपने फंड को मैनज कर पाएगी। और वह इससे और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। डायरेक्ट ट्रांसफर होने से मैनेजिरियल कॉस्ट कम हो जाएगी। इससे वह ग्राहक को और बेहतर सर्विस देने के लिए प्रेरित होंगे एक आधिकारिक बयान में पीएलआई ने अपने सेल स्टाफ को "अपनी सफलता की आधारशिला" और विभाग की उपलब्धियों के पीछे प्रेरणा की शक्ति कहा है। सेल स्टॉफ की तारीफ की है। पीएलआई 1884 से बीमा क्षेत्र में काम कर रहा है।

ZEEL के शेयरों में 16% की शानदार तेजी, Zee-Sony मर्जर को NCLT की मंजूरी मिलने की खबर पर चढ़े शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।