यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) करीब 48,000 पोस्टमैन को ट्रेनिंग दे रह है। ताकि, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के पोस्टमैन घर-घर जाकर आधार से जुड़े काम कर सकें। आम लोगों का आधार से जुड़ा काम घर बैठे हो सके। अब आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराने, नाम की स्पेलिंग ठीक करने के लिए आपको कहीं भी नहीं जाना होग और ये काम घर से ही हो जाएगा।
