PPF: 15 साल के बाद कैसे बढ़ा सकते हैं पीपीएफ में निवेश, जानिए तरीका

PPF: इन्वेस्टमेंट मार्केट में बाजार में निवेश के अन्य विकल्प मौजूद हैं लेकिन फिर भी हममें से कई लोगों के लिए सरकारी योजनाएं पहली पसंद हैं। यदि आप सरकार की योजनाओं में लंबे पीरियड का निवेश ऑप्शन तलाश रहे हैं तो पीपीएफ (PPF) में निवेश कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 5:02 PM
पीपीएफ में निवेश 15 साल के लिए होता है।

PPF: इन्वेस्टमेंट मार्केट में बाजार में निवेश के अन्य विकल्प मौजूद हैं लेकिन फिर भी हममें से कई लोगों के लिए सरकारी योजनाएं पहली पसंद हैं। यदि आप सरकार की योजनाओं में लंबे पीरियड का निवेश ऑप्शन तलाश रहे हैं तो पीपीएफ (PPF) में निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ में आपको न्यूनतम 15 साल तक के लिए निवेश करना होगा। यह सरकार ने प्रॉविडेंट फंड की तर्ज पर बनाई गई योजना है। इस योजना में कोई भी नौकरीपेशी, कारोबारी, वर्किंग महिलाएं, हाउसवाइफ, बच्चे भी निवेश कर सकते हैं। ये योजना रिटायरमेंट के बाद बड़ा फंड खड़ा करने में मदद करती है।

15 साल तक करना होता है पीपीएफ में निवेश

पीपीएफ में निवेश 15 साल के लिए होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अपना पैसा निकालना होगा और पीपीएफ खाता बंद करना होगा। ऐसा नहीं होता। आप अपने इस अकाउंट को आगे बढ़ा सकते हैं। आप इस खाते को एक्स्ट्रा 5-5 साल के पीरियेड के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। अकाउंट का पीरियड 15 साल का होता है और इसके बाद आप इसे 5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। आप पीपीएफ में 15 साल, 20 साल, 25 साल, 30 साल आदि के लिए निवेश कर सकते हैं।


ये हैं नियम

हालांकि, यदि आप अपना पीपीएफ खाता मैच्योरिटी के बाद एक साल से अधिक समय तक बिना कोई डिपॉजिट किए खुला रखते हैं, तो आपको आने वाले सालों में कोई भी एक्स्ट्रा डिपॉजिट करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आप अपने पीपीएफ खाते से सालाना सिर्फ एक बार पैसा निकाल सकते हैं। यदि आप बिना कोई पैसे जमा किए इसे बढ़ाने का विकल्प चुनते हैं। उदाहरण के लिए आपके पीपीएफ खाते में 20 लाख रुपये हैं और यह 15 साल से सक्रिय है। फिर, आपने अंशदान करना बंद कर दिया और दो साल बाद यह बढ़कर रु. 24.56 लाख हो जाएगा। अगर इस पर 7.10 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

पीपीएफ पर इतना मिल रहा है ब्याज

पीपीएफ खातों के लिए सालाना ब्याज दर फिलहाल 7.1 फीसदी है। पीपीएफ में अधिकतम सालाना 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं।

TVS Motor Share Price: ब्रोकरेज ने दो वजहों से बढ़ाया टारगेट प्राइस, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।