PPF: क्या मैच्योरिटी के बाद पीपीएफ खाते को आगे बढ़ाना है समझदारी का सौदा? जानिए डिटेल्स

PPF: पीपीएफ एक लंबे समय की निवेश योजना है जो निवेशकों को बड़ा फंड बनाने में मदद करता है। अगर सही समय और समझदारी से निवेश किया जाए तो इसके जरिये आप 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड खड़ा कर सकतै हैं। पीपीएफ की खास बात है कि इसमें कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। एक कर्मचारी इसमें निवेश शुरू कर रिटायरमेंट तक अच्छा फंड बना सकता है

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 6:51 PM
पीपीएफ खाता EEE नियम का पालन करता है।

PPF: पीपीएफ एक लंबे समय की निवेश योजना है जो निवेशकों को बड़ा फंड बनाने में मदद करता है। अगर सही समय और समझदारी से निवेश किया जाए तो इसके जरिये आप 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड खड़ा कर सकतै हैं। पीपीएफ की खास बात है कि इसमें कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। एक कर्मचारी इसमें निवेश शुरू कर रिटायरमेंट तक अच्छा फंड बना सकता है। हम आपको बता दें कि अगर कोई व्यक्ति पीपीएफ में लगातार निवेश करता है तो वह मैच्योरिटी तक करोड़पति बन सकता है। अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि पीपीएफ में मैच्योरिटी के बाद भी आगे निवेश को बढ़ाना चाहिए। अगर निवेश का समय और बढ़ाते हैं तो इससे निवेशक को क्या और कितना फायदा होता है?

क्या मैच्योरिटी के बाद भी एक्सटेंड करना चाहिए टाइम

मान लीजिए अगर आप 30 साल की उम्र में पीपीएफ खाते में निवेश शुरू करते हैं और अपने पीपीएफ खाते को तीन बार बढ़ाते हैं तो ऐसी स्थिति में खाताधारक पीपीएफ खाते में 30 साल तक निवेश कर सकेगा। पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी 15 साल है। इसके बाद आप इसे 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। मान लीजिए कि निवेशक पीपीएफ खाते में हर साल 1.50 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 30 साल के निवेश के बाद कुल ब्याज लगभग 1.54 करोड़ रुपये होगा। ये कैलुकलेशन इस आधार पर की गई है कि निवेशकों को 7.10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।


पीपीएफ खाते के फायदे

पीपीएफ खाता EEE नियम का पालन करता है। यानी, अगर कोई व्यक्ति एक साल में 1.5 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे टैक्स छूट मिलती है। इसके अलावा इसकी मैच्योरिटी पर टैक्स छूट भी मिलती है। इस योजना में निवेश पर 1.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। लेकिन निवेशक मैच्योरिटी पर निकाले बिना पीपीएफ खाते को जारी रख सकते हैं। निवेशक के पास मैच्योरिटी के बाद भी अपने पीपीएफ खाते को अगले 5 साल तक बढ़ाने का विकल्प है। यानी, अगर आप रोजाना 417 रुपये जमा करते हैं तो अपने लिए एक बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं।

कहां खोल सकते हैं खाता

पीपीएफ नियमों के मुताबिक एक निवेशक अपने पीपीएफ खाते में 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकता है। इसका खाता नजदीकी बैंक या किसी डाकघर में खोला जा सकता है। जानकारी के लिए आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि यह कैसे संभव है। अगर आपके पास पीपीएफ खाता है तो आपको इसमें कम से कम 500 रुपए निवेश करने की जरूरत होगी। इस योजना में निवेश का पीरियड 15 साल है। इस योजना में कमाई करने वाला व्यक्ति एक फाइनेंशियल ईयर में एक साथ जमा कर सकता है या एक साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश कर सकता है।

Tata Technologies का IPO जल्द आएगा, अनलिस्टेड मार्केट में कितना है शेयर प्राइस?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।