Bank FD Vs Small Savings Schemes: सरकार ने हाल में स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दरों का ऐलान किया। सरकार ने PPF, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना और पोस्ट ऑफिस की ज्यादातर सभी योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। सरकार ने इस बार 5 साल की RD (Recurring Deposit) पर ब्याज दर को 0.20 फीसदी बढ़ाया है। पांच साल की रेकरिंग डिपॉजिट पर 6.5 की जगह अब 6.7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। RBI की MPC बैठक में भी रेपो रेटर में बदलाव की उम्मीद कम है।
वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में कहा है कि 1 अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाली और 31 दिसंबर 2023 की तिमाही में छोटी सेविंग स्कीम पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है।
अक्टूबर-दिसंबर 2023 के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट : 4 प्रतिशत
1 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 6.9 प्रतिशत
2 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7.0 प्रतिशत
3 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7 प्रतिशत
5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7.5 प्रतिशत
5 साल की आरडी : 6.7 प्रतिशत (6.5 प्रतिशत पहले)
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC): 7.7 प्रतिशत
किसान विकास पत्र: 7.5 प्रतिशत (115 महीने में मैच्योर होगा)
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड : 7.1 प्रतिशत
सुकन्या समृद्धि खाता: 8.0 प्रतिशत
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम : 8.2 प्रतिशत
मंथली इनकम अकाउंट : 7.4 प्रतिशत.
छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें 4 प्रतिशत (पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट) और 8.2 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम) के बीच हैं।
अगस्त में महंगाई दर 6.83 प्रतिशत से अधिक रही। ये महंगाई की तय लिमिट से थोड़ा ज्यादा है। हालांकि, ये जुलाई के 7.44 प्रतिशत के अपने उच्चतम स्तर से काफी कम है। महंगाई दर वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और फूड महंगाई दर के कारण अधिक है।
क्या होती है स्मॉल सेविंग स्कीम?
स्मॉल सेविंग स्कीम सरकार की तरफ से चलाई जा रही निवेश की सरकारी योजनाएं हैं जिनमें गारंटी रिटर्न मिलता है। इन पर ब्याज दर सरकार तय करती है। ये तीन तरह होती है। स्मॉल सेविंग स्कीम में सेविंग स्कीम, सोशल सुरक्षा और मंथली इनकम स्कीम आती है।