PPF Scheme: अगर आपने भी पीपीएफ योजना में पैसा लगाया है या आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पीपीएफ योजना में पैसा लगाने पर आप 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड खड़ा कर सकते हैं। इस समय लंबे समये के लिए निवेश के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें सरकारी गारंटी के साथ-साथ आपका पैसा भी सुरक्षित रहता है। इन सबके अलावा आपको रिटर्न भी अच्छा मिलता है। मिलने वाले रिटर्न पर भी टैक्स नहीं देना होता है।
लंबे समय के लिए निवेश का बेस्ट विकल्प
पीपीएफ स्कीम लंबे पीरियड के हिसाब से पैसा निवेश करने का सबसे अच्छा विकल्प है। आप इसमें हर साल 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव का इस सरकारी योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ता है।
कैसे मिलेंगे 42 लाख रुपये
अगर आप पीपीएफ योजना में हर महीने 5000 रुपये का निवेश करते हैं। तो पूरे साल के लिए आपका निवेश 60,000 रुपये होगा। अगर आप इसे 15 साल के लिए निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपका पैसा 16,27,284 होगा। अगर आप जमा राशि को 5-5 साल के पीरियड के लिए बढ़ा देते हैं तो 25 साल बाद आपका फंड लगभग 42 लाख (41,57,566 रुपये) हो जाएगा। इसमें आपका योगदान 15,12,500 रुपये और ब्याज से इनकम 26,45,066 रुपये होगी। इसी तरह अगर आप हर महीने 12500 रुपये जमा करते हैं तो 25 साल बाद आपको 1 करोड़ रुपये मिलेंगे।
आप कहां खाता खोल सकते हैं PPF अकाउंट?
आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना में न्यूनतम 500 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। आप इसे अपने नजदीकी डाकघर या बैंक कहीं से भी खोल सकते हैं। 1 जनवरी 2023 से सरकार इस स्कीम में 7.1 फीसदी की दर से ब्याज का लाभ दे रही है और पीपीएफ स्कीम की मैच्योरिटी 15 साल की है। इस योजना में खाताधारक 5-5 साल के ब्लॉक में इसे बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें उसे अंशदान जारी रखने या न जारी रखने का विकल्प भी मिलता है। इस योजना में 5 साल पूरे होने के बाद आप लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।