PPF में अभी से निवेश शुरू करने पर आप रिटायरमेंट तक बन जाएंगे करोड़पति, यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन

अगर आप अभी से इनवेस्ट करना शुरू कर दें तो आप रिटायरमेंट तक करोड़पति बन सकते हैं। आपको रिस्क लेने की भी जरूरत नहीं है। आपके इनवेस्टमेंट पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का भी कोई असर नहीं पड़ेगा। इसलिए आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा

अपडेटेड Mar 18, 2023 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
PPF के इंटरेस्ट रेट को सरकार हर तीन महीने पर रिव्यू करती है। फाइनेंशियल मार्केट्स की स्थितियों के मुताबिक इस रेट में बदलाव हो सकता है। अभी PPF का इंटरेस्ट रेट सालाना 7.1 फीसदी है।

क्या आपको रिटायरमेंट (Retirement Planning) बाद के खर्च की चिंता सता रही है? क्या आप ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते? क्या आपको शेयरों (Share Market) में निवेश के बारे में ज्यादा पता नहीं है? क्या आप बैंक एफडी के रिटर्न से नाखुश है? अगर इन सवालों का आपका जवाब हां हैं तो फिर हम आपको ऐसी स्कीम के बारे में बाते रहे हैं, जो आपकी शर्तों पर आपकी समस्या दूर कर सकती है। हम बात कर रहे हैं Public Provident Fund (PPF) की। यह गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की स्कीम है। इसमें आपका निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है। इस पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है। आइए समझते हैं कि इस स्कीम में निवेश आपको कैसे कुछ सालों में करोड़पति बना देगा।

अकाउंट ओपन करने के लिए कितने पैसे चाहिए?

आप पीपीएफ अकाउंट पोस्ट-ऑफिस या बैंक में ओपन कर सकते हैं। यह अकाउंट सिर्फ 100 रुपये के मामूली अमाउंट से खुल जाता है। लेकिन, इस अकाउंट में एक फाइनेशियल ईयर में कम से कम 500 रुपये डिपॉजिट करना जरूरी है। इसमें एक फाइनेंशियल ईयर में आप 1.5 लाख रुपये तक डिपॉजिट कर सकते हैं। इस पैसे पर आप इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इंडिया में अगर कोई बैंक डूबता है तो उसमें जमा आपके पैसे का क्या होगा?


कितना है सालाना इंटरेस्ट रेट?

PPF के इंटरेस्ट रेट को सरकार हर तीन महीने पर रिव्यू करती है। फाइनेंशियल मार्केट्स की स्थितियों के मुताबिक इस रेट में बदलाव हो सकता है। अभी PPF का इंटरेस्ट रेट सालाना 7.1 फीसदी है। यह बैंक के फिक्सड डिपॉजिट स्कीम से ज्यादा है। खास बात यह है कि पीपीएफ में इंटरेस्ट का पेमेंट हर तिमाही होता है। इससे अकाउंट में जमा पैसे पर मिलने वाला कुल रिटर्न बढ़ जाता है।

पैसा कितने साल में मैच्योर हो जाता है?

सरकारी की इस स्कीम में आपको 15 साल तक निवेश करना होता है। इसका मतलब है कि आप PPF में अपने कंट्रिब्यूशन को अकाउंट खोलने के 15 साल बाद ही निकाल सकते हैं। मैच्योरिटी अमाउंट यानी मूलधन प्लस इंटरेस्ट आपको एकमुश्त मिल जाता है। मैच्योरिटी अमाउंट पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है। PPF ऐसी स्कीम है, जो टैक्स के लिहाज से एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट (EEE) कैटेगरी में आती है। इसका मतलब है कि इनवेस्टमेंट में किसी स्टेज पर टैक्स नहीं लगता है। इसलिए इस स्कीम का आकर्षण बढ़ जाता है।

क्या स्कीम का पीरियड बढ़ाया जा सकता है?

इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल है। लेकिन, पैसा मैच्योर होने के बाद आप 5-5 साल के ब्लॉक में अपने अकाउंट का पीरियड बढ़ा सकते हैं। पीरियड बढाने के लिए कई सीमा तय नहीं है। इसका मतलब है कि आप चाहे जितनी बार इसका पीरियड बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको अप्लिकेशन देना होगा। इस स्कीम का यह फीचर इसे लंबी अवधि के निवेश या रिटायरमेंट प्लानिंग के लिहाज से बहुत अट्रैक्टिव बना देता है।

PPF में निवेश से आप कैसे बनेंगे करोड़पति?

मान लीजिए अभी आपकी उम्र 30 साल है। आपको एक पीपीएफ अकाउंट पोस्ट ऑफिस या बैंक में ओपन करना होगा। चूंकि इस स्कीम में एक फाइनेंशियल ईयर में 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है तो अपनी सुविधा के हिसाब से यह अमाउंट कंट्रिब्यूट कर सकते हैं। आप चाहें तो हर महीने 1.5 लाख रुयये को बराबर किस्त में इस अकाउंट में कंट्रिब्यूट कर सकते हैं। आपको 15 साल तक सालाना 1.5 लाख रुपये इसमें इनवेस्ट करना होगा। उसके बाद आपका अकाउंट मैच्योर हो जाएगा। तब आपकी उम्र 45 साल हो जाएगी।

15 साल बाद आपको अपने PPF अकाउंट को 5-5 साल के ब्लॉक में तीन बार एक्सटेंड करना होगा। आपको एक्सटेंशन विद इनवेस्टमेंट ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। तीन बार एक्सटेंड करने का मतलब है कि 60 साल के होने पर आप इस अकाउंट से अपना पैसा एकमुश्त ले सकते हैं। इस तरह 30 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करने के बाद आपका मैच्योरिटी अमाउंट 1.54 करोड़ रुपये होगा। इसके लिए 30 के पीरियड में स्कीम का इंटरेस्ट रेट 7.1 फीसदी माना गया है। आप 30 साल में सिर्फ 45 लाख रुपये ( ₹1.5 lakh x 30) इनवेस्ट करते हैं। इस पर आपको 1,09,50,911 रुपये इंटरेस्ट के रूप में मिलते हैं। इस तरह 30 साल बाद आपको कुल 1.54 करोड़ रुपये मिल जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।