PPF vs Bank FD: क्या बैंक FD पर PPF से ज्यादा मिल रहा है ब्याज, फायदे कहां हैं ज्यादा, जानें यहां

Bank FD Vs PPF Returns:आरबीआई पिछले कुछ महीनों से भारत में मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए आक्रामक रूप से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 6:51 PM
Bank FD Vs PPF Returns: पीपीएफ पर मिलने वाले फायदे बैंक FD से अधिक है।

Bank FD Vs PPF Returns:आरबीआई पिछले कुछ महीनों से भारत में मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए आक्रामक रूप से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है। देश में लोन और जमा पर ब्याज दरें भी बढ़ रही हैं। एचडीएफसी बैंक और पीएनबी सहित बैंकों ने एफडी पर अपनी ब्याज दरों को बढ़ा दिया हैं। इससे सेविंग पहले की तुलना मे अधिक आकर्षक हो गई है। अब सवाल उठता है कि ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी के बाद, क्या FD अब सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) की तुलना में अधिक आकर्षक है या नहीं? आइए जानते क्या ऑफर कर रहे हैं दोनों..

FD पर लगातार बढ़ रहा है ब्याज

पीपीएफ छोटी बचत योजनाओं के अंतर्गत आता है, जिनमें से तिमाही आधार पर ब्याज दरों की समीक्षा की जाती है। पीपीएफ पर ब्याज दर में पिछले कुछ महीनों से कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, बैंक एफडी पर ब्याज दरें काफी समय से लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि आरबीआई ने प्रमुख रेपो दर बढ़ा दी है।


PPF पर इतना मिल रहा है ब्याज

PPF पर ब्याज दर फिलहाल 7.1 फीसदी है। ये निवेश का सबसे सुरक्षित ऑप्शन है जो सरकार की गारंटी के साथ आता है। इस पर सरकार की तरफ से ट्रिपल टैक्स छूट यानी छूट-छूट-छूट (EEE) के फायदों के साथ आता है। PPF पर निवेश, लाभों का आनंद लेता है। इसके तहत, लाभार्थियों को तीन बार कर छूट मिलती है - निवेश, जोड़ने और निकालते सयम टैक्स में छूट मिलती है। पीपीएफ खाताधारकों को सालाना 1.5 लाख रुपये तक की आयकर छूट मिलती है। आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत हर एक साल मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स नहीं लगता है।

FD पर रिटर्न

पिछले कुछ महीनों में लगभग सभी बैंकों ने जमा (FD) पर अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इसने FD को पहले की तुलना में एक आकर्षक सेविंग का मौका बन गया है। पहले FD पर ब्याज दर और मुद्रास्फीति दर के बीच का अंतर बहुत अधिक था। इस हफ्ते पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक और फेडरल बैंक ने एफडी की ब्याज दरें बढ़ाई हैं। एचडीएफसी बैंक ने एक महीने में दो बार ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। एफडी पर मिलने वाला ब्याज एक लिमिट के बाद टैक्सेबल होता है।

पीपीएफ बनाम बैंक एफडी (PPF vs Bank FD)

पीपीएफ 7.1 प्रतिशत का तय ब्याज दर ऑफर कर रहा है और ये तीन बार छूट के साथ आता है। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक अब आम जनता को 2 साल 1 दिन से 3 साल की जमा पर 6.25 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। पीएनबी आम जनता को 600 दिनों की मैच्योरिटी वाली FD पर 7 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि, फेडरल बैंक 700 दिनों की जमा पर सबसे ज्यादा 7.5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

Nykaa Share Price: नायका चला जोमैटो की चाल हिट किया ऑल टाइम लो, क्या करें निवेशक!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।