Get App

PPF vs Bank FD vs Post Office स्कीम में जाने कहां मिल रहा है ज्यादा इंटरेस्ट, कौन जल्दी बनाएगा अमीर

Saving Scheme: भले ही देश में ब्याज दरें अपने उच्चतम स्तर पर चल रही हो लेकिन निवेश के सेफ ऑप्शन अभी भी निवेशकों के लिए अट्रैक्टिव बनी हुई है। सेफ निवेश के ऑप्शन में बैंक और पोस्ट ऑफिस एफडी, PPF, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम आदि शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2023 पर 1:49 PM
PPF vs Bank FD vs Post Office स्कीम में जाने कहां मिल रहा है ज्यादा इंटरेस्ट, कौन जल्दी बनाएगा अमीर
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) एफडी पर अधिकतम 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

Saving Scheme: भले ही देश में ब्याज दरें अपने उच्चतम स्तर पर चल रही हो लेकिन निवेश के सेफ ऑप्शन अभी भी निवेशकों के लिए अट्रैक्टिव बनी हुई है। सेफ निवेश के ऑप्शन में बैंक और पोस्ट ऑफिस एफडी, PPF, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम आदि शामिल है। जब ब्याज दरों की बात आती है, तो सीनियर सिटीजन की सेविंगि स्कीम पर 8.2 प्रतिशत का सालाना का फायदा होगा। बैंक एफडी पर 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 7.5 प्रतिशत सालाना का ब्याज मिलता है। पीपीएफ पर 7.1 फीसदी ब्याज की दर से ब्याज मिलता है।

बड़े बैंकों में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) एफडी पर अधिकतम 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। एसबीआई (SBI) एफडी पर सालाना 7.50 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। सरकार छोटी बचत योजनाओं पर 4 फीसदी से लेकर 8.2 फीसदी का ब्याज दे रहा है। सरकार इस महीने के अंत में अक्टूबर-दिसंबर 2023 के लिए ऐसी योजनाओं पर ब्याज दरों में रिवीजन करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इनमें बदलाव की गुंजाइश कम है।

स्मॉल सेविंग स्कीम क्या हैं?

स्मॉल सेविंग स्कीम नागरिकों को नियमित रूप से सेविंग करने के लिए प्रेरित करता है। ये योजनाएं तीन तरह क हैं। सेविंग स्कीम, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और मंथली इनकम स्कीम। सेविंग स्कीम में 1 से 3 साल की जमा योजना, 5 साल की आरडी शामिल है। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) जैसे बचत प्रमाणपत्र भी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें