Get App

PPF vs NPS: किसमें निवेश से रिटायरमेंट के लिए ज्यादा बड़ा फंड बनेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

PPF vs NPS: PPF और NPS दोनों रिटायरमेंट के लिए काम आते हैं, लेकिन दोनों का तरीका अलग है। PPF में सुरक्षा मिलती है, जबकि NPS बाजार से जुड़ा है। 25 साल के निवेश में दोनों के अनुमानित कॉर्पस का अंतर कितना हो सकता है, कैलकुलेशन से समझिए।

Suneel Kumarअपडेटेड Aug 25, 2026 पर 3:08 PM
PPF vs NPS: किसमें निवेश से रिटायरमेंट के लिए ज्यादा बड़ा फंड बनेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन
NPS में आपका पैसा बाजार से जुड़े विकल्पों में लगाया जाता है।

PPF vs NPS: रिटायरमेंट के लिए पैसा जोड़ना शुरू करते हैं तो दो नाम अक्सर सामने आते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)। दोनों का मकसद एक ही है। बुढ़ापे में पैसे की दिक्कत न हो। लेकिन दोनों का तरीका बिल्कुल अलग है।

PPF में पैसा सुरक्षित तरीके से बढ़ता है। इसमें शेयर बाजार का उतार-चढ़ाव नहीं होता। NPS में आपका पैसा बाजार में लगाया जाता है। इसलिए यहां रिटर्न ज्यादा मिलने की गुंजाइश है। साथ में जोखिम भी है।

अब सवाल है कि PPF और NPS में से रिटायरमेंट के लिए कौन बेहतर है? इसका जवाब आपकी उम्र, कमाई, जोखिम लेने की क्षमता और रिटायरमेंट के लक्ष्य पर निर्भर करता है।

PPF में क्या खास है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें