PPF vs SIP: आज निवेश के लिहाज से कई लिहाज से मार्केट में निवेश के कई ऑप्शन हैं। कुछ लोगों को सुरक्षित निवेश पसंद होता है, इसलिए वे सरकारी गारंटी वाली योजनाओं में पैसा लगाते हैं। वहीं, कुछ लोग कम समय में ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं और इसके लिए वे शेयर बाजार के जोखिम लेने से भी नहीं कतराते। PPF और SIP दो ऐसी योजनाएं हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकारी योजना है जिसमें 7.1% गारंटी रिटर्न मिलता है। एसआईपी शेयर बाजार से जुड़ा हुआ है। इसके जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता है। एसआईपी में ब्याज तय नहीं है, लेकिन जानकारों का मानना है कि एसआईपी में औसतन 12 फीसदी की दर से रिटर्न मिल जाता है। अगर आप भी करोड़पति बनना चाहते हैं तो जानिए कौनसी है फायदे की स्कीम।
