बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह और उनके पति जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) सरोगेसी के जरिए एक बेटे और बेटी के माता-पिता बन गए हैं। जिंटा ने कहा कि उन्होंने अपने नवजात बच्चों का नाम जय और जिया रखा है। प्रीति ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी।
