अक्सर अपने एक बात सुना होगा कि कोई आदमी या कई सेलिब्रिटी ने चांद पर जमीन खरीदी है। ऐसी खबरें अक्सर सुनने में आई है कि लोगों ने चांद पर जमीन खरीद ली है। कई ऐसी कंपनियां हैं जो चांद पर जमीन खरीदवाने का दावा करती हैं। इन लोगों का यह मानना है कि आज नहीं तो कल चांद पर जीवन जरूर बसेगा। यहां जानते है कि चांद पर जमीन खरीदने का क्या तरीका है।
रिपोर्ट के अनुसार, Luna Society International और International Lunar Lands Registry ऐसी कंपनी है जो चांद पर जमीन बेचने का दावा करती है। इन कंपनियों से हैदराबाद के राजीव बागड़ी और 2006 में बेंगलुरु के ललित मेहता ने चांद पर जमीन खरीदी थी।
चांद पर जमीन खरीदने का प्रोसेस
द लूनर रजिस्ट्री की वेबसाइट पर इसकी पूरी प्रक्रिया दिया गया है जो की बहुत सरल है। इस वेबसाइट पर चंद्रमा के अलग-अलग हिस्सों का नाम लिखा हुआ दिखेगा जैसे लेक ऑफ ड्रीम्स (Lake of Dreams), बे ऑफ रेम्बो (Bay of Rainbows), सी ऑफ ट्रैन्कविलिटी (Sea of Tranquility), सी ऑफ रेन्स (Sea of Rains), आदि। इनमें से किसी एक लोकेशन का आपको चयन करना है। इसके बाद आपको पेमेंट करना है, पेमेंट में आपसे बेसिक शिपिंग और हैंडलिंग चार्जेस लिया जाता है।