05 अगस्त 2010

सीएनबीसी आवाज़





इस समय भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश करने वालों में एनआरआई की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका कारण है कि वैश्विक स्तर पर कुछ ना कुछ उथल पुथल लगातार जारी है और इसकी तुलना में भारत में कीमतें कुछ स्थिर हैं। प्रपर्टी के जानकारों का भी कहना है कि इस समय भारत में रियल एस्टेट के क्षेत्र में फिर से उछाल आने की संभावना हो रही है जैसा कि पिछले कुछ समय पूर्व हुआ था।



कुशमैन वेकफील्ड के ईडी अक्षय कुलकर्णी और पार्क लेन प्रॉपर्टी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ अक्षय कुमार ने सीएनबीसी आवाज़ पर उन एनआरआई को प्रॉपर्टी पर सलाह दी जो निवेश के नज़रिये से भारत में संपत्ति खरीदना चाहते हैं।


अगर एनआरआई कंस्ट्रक्शन के लिए ऋण लेना चाहते हैं तो उन्हें इस बात का ख्याल रखना चाहिये कि एनआरआई खरीदारों के लिए प्रॉपर्टी लोन के नियम अलग हैं। विदेश में रहकर भारत में कंस्ट्रक्शन करवाना मुश्किल है। इसके लिये स्थानीय फाइनेंस कंपनियों से बात कर ऋण लिया जा सकता है।



मुंबई में 15-20 लाख रु में फ्लैट लेना चाहते हैं तो आपको ये जानकर बुरा लगेगा कि मुंबई के लिये ये बजट कम है और 15-20 लाख रु में मुंबई में फ्लैट मिलना नामुमकिन है। मुंबई में फ्लैट लेने के लिए आपको बजट बढ़ाना ही पड़ेगा। 15-20 लाख रु में दहिसर के आगे फ्लैट देख सकते हैं।


नवी मुंबई का आगे अच्छा विकास होगा नवी मुंबई में 40 लाख रु में अच्छा 2बीएचके फ्लैट मिल जाएगा। नवी मुंबई में निवेश करना चाहते हैं तो सीवुड, नेरूल में फ्लैट लिया जा सकता है। नवी मुंबई में सीवुड रहने के लिए अच्छी जगह है। नवी मुंबई में प्रॉपर्टी में निवेश करना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आपको प्रॉपर्टी कीमत पर सालाना 3-4% का रेंटल रिटर्न मिलेगा। 


खारघर, पनवेल में प्रॉपर्टी लेना फायदेमंद हो सकता है। खारघर या ठाणे, में अभी प्रॉपर्टी कीमतें ज्यादा हैं अतः सलाह दी जा रही है कि यहां प्रॉपर्टी खरीद के लिए कुछ समय इंतजार करें। ठाणे प्रॉपर्टी लेने के लिए अच्छी जगह है लेकिन निवेश के लिहाज से ठाणे के बजाय खारघर में ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इसका कारण है कि 40 लाख रु में मुंबई सबर्ब में 2बीएचके मिलना मुश्किल है।



पुणे में 1बीएचके के फ्लैट कम हैं। पुणे में 2बीएचके के लिये 15-20 लाख रु कम हैं। कम बजट वाले पुणे में तालेगांव, वाघोली, चाकण में फ्लैट की तलाश कर सकते हैं। इसके अलावा रीसेल में बिबवेवाडी, कोंधवा में फ्लैट ले सकते हैं। आप अगर खासकर इतने बजट में पुणे में ही संपत्ति चाहते हैं तो आपको पुणे के बाहरी इलाकों में फ्लैट देखने चाहिये।




पुणे में फ्लैट लेना चाहते हैं तो 30 लाख रु का बजट अच्छा साबित हो सकता है। इस समय वहां काफ़ी प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट बन रहे हैं। पुणे में हिंजेवाड़ी के पास प्रॉपर्टी लेना अच्छा विकल्प हो सकता है। इस इलाके का आगे अच्छा विकास होगा और अगर निवेश के हिसाब से भी देखें तो इस प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।



पुणे
में बोट क्लब रोड प्रॉपर्टी के लिए अच्छी जगह है। इसके साथ ही अभी इस प्रॉपर्टी में बने रहना लाभकारी हो सकता है। पुणे में प्रॉपर्टी की मांग बढ़ रही है। आपको प्रॉपर्टी से अच्छा किराया और रिटर्न मिलेगा।



पुणे में फ्लैट में निवेश करने वालों के लिये पिंपरी चिंचवड में प्रॉपर्टी लेना भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ये इलाका ऐद्योगिक होने से यहां रिहायशी प्रॉपर्टी की मांग बढ़ रही है और इलाके का अच्छा विकास भी हो रहा है। इस इलाके में 2बीएचके खरीदने के लिये के लिए 25-30 लाख रु का बजट ठीक रहेगा। 5 साल में इस प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलेगा।



लखनऊ में गोमती नगर उभरता इलाका है जिसमें विकास कार्य भी हो रहा है। लंबी अवधि के लिए ये इलाका अच्छा रहेगा। निवेश के लिए 300 मीटर काफी छोटा प्लॉट रहेगा और कमर्शियल प्लॉट में निवेश करना ठीक नहीं है। अच्छे मुनाफे के लिए आप एनसीआर में प्रॉपर्टी में निवेश करें। 5-10 साल में प्रॉपर्टी अच्छा रिटर्न देगी। लेकिन तय रिटर्न वाले प्रोजेक्ट में प्रॉपर्टी न लें। ऐसे प्रोजेक्ट में प्रॉपर्टी लेना सुरक्षित नहीं है और ऐसे प्रोजेक्ट में पैसे फंसने का डर है।


गाजियाबाद
के बजाय नोएडा में प्रॉपर्टी लेना बेहतर है। पूरी छानबीन कर अपने बजट, सहूलियत के मुताबिक फ्लैट खरीद लेंनोएडा में प्रॉपर्टी में निवेश के लिये भी सलाह दी जा रही है। 70 लाख रु में नोएडा में निवेश करने के लिये प्रॉपर्टी खरीद के लिए अच्छा बजट है। नोएडा एक्सप्रेस वे के पास प्रॉपर्टी ले सकते हैं। आम्रपाली, आशियाना जैसे डेवलपर्स मौजूद हैं जिनकी प्रॉपर्टी के दाम 3,000-3,500 रु/स्कवायर फिट के बीच हैं। लंबी अवधि में इस प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलेगा इस बात के प्रति प्रापर्टी जानकार आश्वस्त हैं।



अहमदाबाद में प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों के लिये अक्षय कुमार और अक्षय कुलकर्णी की सलाह है कि अहमदाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 25-30 लाख रु का बजट ठीक रहेगा। इस समय वहां कई नामी डेवलपर प्रोजेक्ट ला रहे हैं। प्रॉपर्टी के लिए साऊथ बोपल, न्यू प्रभात अच्छे इलाके हैं और इस समय वहां दाम 2,000-2,200 रु/स्कवायर फिट के बीच चल रहे हैं।



रांची और जमशेदपुर में प्रॉपर्टी के दाम 1,800-2,000 रु/स्कवायर फिट के बीच हैं, वहीं कोलकाता में दाम 3,000-3,500 रु/स्कवायर फिट और चेन्नई में 3,500-4,200 रु/स्कवायर फिट का दाम चल रहा है। अगर आप निवेश के नज़रिये से प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो बेहतर रिटर्न के लिए कोलकाता में प्रॉपर्टी लें।



दक्षिण भारत में प्रॉपर्टी लेने वालों के लिये इन निवेशकों की सलाह है कि इरोड नहीं बंगलुरु में प्रॉपर्टी लेना फायदेमंद है। इरोड में प्रॉपर्टी लंबी अवधि में मुनाफा देगी। वहां प्रॉपर्टी लेने से पहले छानबीन जरूर कर लें और प्रोजेक्ट के सारे कागजात ठीक हों तभी निवेश करें। इसके अलावा चेन्नई में आर्गडम के पास अच्छा विकास हो रहा है। प्रॉपर्टी निवेश के लिए इरोड या बंगलुरु के बजाय चेन्नई और हैदराबाद बेहतर हैं।



अगर आप केवल निवेश के लिये संपत्ति ले रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि अपनी सहूलियत के हिसाब से प्रॉपर्टी तलाश करें क्योंकि देखभाल के लिए प्रॉपर्टी आपके शहर के पास होना जरूरी है। इसके अलावा इस बात की तो सलाह हमेशा ही दी जाती है कि अच्छे रिटर्न के लिए लंबी अवधी तक प्रॉपर्टी को रखना चाहिये क्योंकि इनके दामों में बढ़ोतरी हो रही है।



अगर आप के मन में भी संपत्ति से जुड़े कुछ सवाल हैं तो pg@moneycontrol.com पर आप अपने सवाल भेज सकते हैं।


वीडियो देखें