शाहिद कपूर ने किराये पर दिया अपना लग्जरी अपार्टमेंट, 20 लाख रुपये प्रति महीना मिलेगा रेंट

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने हाल में मुंबई स्थित अपने लग्जरी अपार्टमेंट को किराए पर दिया है। शाहिद कपूर का अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित थ्री सिक्स्टी वेस्ट कॉम्प्लेक्स में मौजूद है। रियल एस्टेट वेबसाइट स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, प्रॉपर्टी का कार्पेट एरिया 5,395 वर्ग फुट (तकरीबन 501.21 वर्ग मीटर) है, जबकि बिल्ट अप एरिया 6,175.42 वर्ग फुट (तकरीबन 573.78 वर्ग मीटर) है। इस प्रॉपर्टी में 3 कारों के लिए पार्किंग स्पेस भी है

अपडेटेड Nov 12, 2024 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
शाहिद और मीरा कपूर ने यह अपार्टमेंट मई 2024 में 58.6 करोड़ रुपये में खरीदा था।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने हाल में मुंबई स्थित अपने लग्जरी अपार्टमेंट को किराए पर दिया है। शाहिद कपूर का अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित 360 वेस्ट कॉम्प्लेक्स में मौजूद है। रियल एस्टेट वेबसाइट स्क्वायर यार्ड्स (Square Yards) के मुताबिक, प्रॉपर्टी का कार्पेट एरिया 5,395 वर्ग फुट (तकरीबन 501.21 वर्ग मीटर) है, जबकि बिल्ट अप एरिया 6,175.42 वर्ग फुट (तकरीबन 573.78 वर्ग मीटर) है। इस प्रॉपर्टी में 3 कारों के लिए पार्किंग स्पेस भी है।

शाहिद और मीरा कपूर ने यह अपार्टमेंट मई 2024 में 58.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। 360 वेस्ट को ओबेरॉय रियल्टी ने डिवेलप किया है। यह 1.58 एकड़ में फैला हाई एंड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है और इसमें 4 बीएचके और 5 बीएचके रेडी-टू-मूव-इन अपार्टमेंट्स हैं। फ्लैट के लिए लीज एग्रीमेंट नवंबर 2024 में रजिस्टर्ड किया गया था। लीज की अवधि 60 महीने यानी 5 साल है और इसके लिए शुरुआती सिक्योरिटी डिपॉजिट 1.23 करोड़ रुपये है।

स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की एवरेज ग्रॉस रेंटल यील्ड 4-5 पर्सेंट होगी। इस लीज के तहत फ्लैट का किराया शुरू में 20.5 लाख रुपये प्रति महीना होगा और लीज के आखिरी अवधि में यह बढ़कर धीरे-धीरे 23.98 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा, एग्रीमेंट में पहले 10 महीनों में रेंट-फ्री पीरियड है।


इसके साथ ही, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर भी अब उन सेलिब्रिटीज में शामिल हो गए है, जिन्होंने मुंबई में अपनी लग्जरी प्रॉपर्टीज किराए पर दी है। हाल में ऐसा करने वाली कुछ अन्य सेलिब्रिटीज में कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह और प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला शामिल हैं। बॉलावुड स्टार शाहिद कपूर ने हाल में आई वेब सीरीज 'फर्जी' में शानदार अभिनय किया है और उनकी इस भूमिका को समीक्षकों द्वारा सराहा जा रहा है। कूपर को 'जर्सी' में भी अपनी भूमिका के लिए काफी तारीफ मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।