छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के निवासियों के लिए छत्तीसगढ़ भुइयां (Chhattisgarh Bhuiya) के नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए राज्य के निवासी घर बैठे आसानी से जमीन के रिकॉर्ड हासिल कर सकेंगे। इस पोर्टल के जरिए राज्य के निवासियों को जमीन की पूरी जानकारी जैसे कि जमीन का नक्शा और खतौनी से जुड़ी सारी डिटेल मिलेगी।
अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं या फिर राज्य में कोई जमीन खरीदने जा रहे हैं तो राज्य सरकार का यह पोर्टल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस पोर्टल के जरिए आप जमीन के मालिक का नाम, जमीन का पूरा क्षेत्र और जमीन के प्रकार के बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ भूलेख शहरी और ग्रामीण इलाकों के खरीदी गई और बेची गई जमीन को वेरिफाई करने का काम भी करता है।
छत्तीसगढ़ भू अभिलेख कंप्यूटराइज्ट डिपार्टमेंट की तरफ से भूलेख छत्तीसगढ़ की ऑफीशियल वेबसाइच पर नागरिकों के लिए जमीन से जुड़ी कई सारी सर्विसेज दी गई हैं।
इस पोर्टल के जरिए आप डिजिटल साइन कर सकते हैं। इसके अलावा दस्तावेजों को क्रमवार डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस पोर्टल के जरिए ऑनलाइन नक्शा देखने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा जमीन के मालिक का नाम भी देखा जा सकता है।
पोर्टल से मिलेंगे ये फायदे
छत्तीसगढ़ भू नक्शा पोर्टल के जरिए डिजिटल तरीके से सभी कामों के पूरा होने से नागरिकों का वक्त और पैसा दोनों ही बच सकेगा। अब छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक पटवार खाने के चक्कर लगाए बिना छत्तीसगढ़ में जमीन से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा अब कोई भी व्यक्ति पुराने दस्तावेजों के आधार पर आप की भूमि पर वाद दायर नहीं कर पाएगा। इस पोर्टल पर जमीन से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अकाउंट नंबर की जरूरत पड़ेगी।