Gurugram Properties Rates: गुरुग्राम में प्रॉपर्टी हुई महंगी, सरकार ने बढ़ाए सर्किल रेट्स

गुरुग्राम में रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टीज 15-75 फीसदी तक महंगी हो गई है। रियल एस्टेट इंडस्ट्री की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि बीते कई सालों से गुरुग्राम में सर्किल रेट्स मार्केट प्राइस से कम थे। इससे प्रॉपर्टी की डील की वैल्यूएशन कम दिखाई जा रही थी

अपडेटेड Apr 18, 2026 पर 3:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सर्किल रेट वह रेट है, जिससे कम कीमत पर प्रॉपर्टी की डील नहीं हो सकती।

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने सर्किल रेट्स बढ़ा दिए हैं। इससे रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टीज 15-75 फीसदी तक महंगी हो गई है। रियल एस्टेट इंडस्ट्री की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि बीते कई सालों से गुरुग्राम में सर्किल रेट्स मार्केट प्राइस से कम थे। इससे प्रॉपर्टी की डील की वैल्यूएशन कम दिखाई जा रही थी।

गुरुग्राम में प्रॉपर्टीज और महंगी हुईं

अथॉरिटीज ने गुरुग्राम में सर्किल रेट्स को अब मार्केट रेट्स के हिसाब से कर दिया है। इससे प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ जाएंगी। पहले से ही गुरुग्राम में प्रॉपर्टीज के रेट्स आसमान में चल रहे हैं। गुरुग्राम उत्तर भारत में प्रॉपर्टी की कीमतों के मामले में पहले से टॉप सिटीज में शामिल है। यहां आईटी, फाइनेंस सहित कई सेक्टर की मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिसेज हैं। रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज भी यहां बहुंत महंगी हैं।


नए सर्किल रेट्स 1 अप्रैल से लागू

सर्किल रेट वह रेट है, जिससे कम कीमत पर प्रॉपर्टी की डील नहीं हो सकती। जमीन और दूसरे प्रॉपर्टीज की डील में सर्किल रेट के आधार पर ही स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस का कैलकुलेशन होता है। नए सर्किल रेट्स 1 अप्रैल से लागू हैं। सूत्रों का कहना है कि गुरुग्राम के कई इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसमें ग्राहकों की डिमांड के साथ ही शहर में बेहतर हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का हाथ है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा बढ़ी कीमतें

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतों में सबसे ज्यादा इजाफा सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड कॉरिडोर में देखने को मिला है। इन इलाकों के सेक्टर 63, सेक्टर 63ए, 64 और 67 में रेजिडेंशियल कलेक्टर रेट्स 58,500 से बढ़कर 84,825 वर्ग यार्ड हो गए हैं। यह 45 फीसदी का उछाल है। यह जानकारी हरियाणा सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा पर आधारित है।

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की डिमांड काफी स्ट्रॉन्ग

सेक्टर 62, 65, 66, 69, 70, 71 और 72 में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज के रेट्स 30 फीसदी तक बढ़े हैं। इससे गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की स्ट्ऱॉन्ग डिमांड का पता चलता है। गुरुग्राम के प्रीमियम माने जाने वाले डीएलएफ फेज 5 में तो प्रॉपर्टी की कीमतें 75 फीसदी तक बढ़ गई हैं। रियल एस्टेट मार्केट से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतों पर स्ट्रॉन्ग डिमांड का असर पड़ रहा है। देश और विदेश की बड़ी कंपनियों के ऑफिसेज खुलने से रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की मांग बढ़ रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।