Lucknow Anant Nagar Yojana: लखनऊ में सरकारी प्लॉट की बंपर स्कीम खुली, जहां पर मिलेगी जमीन वहां से आगरा एक्सप्रेसवे 10 और एयरपोर्ट सिर्फ 15 मिनट दूर!
Lucknow Anant Nagar Yojana: लखनऊ में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एक बड़ा अवसर लेकर आई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने मोहान रोड पर स्थित अपनी बहुचर्चित 'अनंत नगर' योजना के चौथे चरण के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है
Lucknow Anant Nagar Yojana: लखनऊ में कुल 498 भूखंडों के लिए लोगों से आवेदन मांगे गए हैं
Lucknow Anant Nagar Yojana: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 'अनंत नगर योजना' इन दिनों सुर्खियों में है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की 'Anant Nagar Yojana' के 498 भूखण्डों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। लखनऊ में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए जमीन लेने का ये सुनहरा अवसर है। अलोक खण्ड में 493, आकाश खण्ड में 1 एवं आदर्श खण्ड में 4 भूखण्ड आवंटन के लिए तैयार हैं। LDA ने मोहान रोड पर स्थित अपनी बहुचर्चित 'अनंत नगर' योजना के चौथे चरण के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है।
कुल 498 भूखंडों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसकी प्रक्रिया आज यानी 28 अप्रैल 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू हो रही है। आइए आपको LDA की इस योजना से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं ताकि अगर आप जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको कोई कंफ्यूजन न रहे।
आपको बता दें कि करीब 785 एकड़ में फैली LDA की यह योजना अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित एडुटेक सिटी के मॉडल पर विकसित की जा रही है।
तीन अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं प्लॉट
चौथे चरण में कुल 498 भूखंडों को शामिल किया गया है, जिन्हें तीन अलग श्रेणियों में बांटा गया है। इससे लोग अपनी इनकम और पर्चेजिंग कैपेसिटी के आधार पर प्लॉट्स का चुनाव कर सकते हैं।
भूखंड का आकार (वर्गमीटर),भूखंडों की कुल संख्या
288 वर्गमीटर,155 प्लॉट
200 वर्गमीटर,178 प्लॉट
162 वर्गमीटर,165 प्लॉट
ये प्लॉट मुख्य रूप से योजना के आलोक खंड (493 प्लॉट), आदर्श खंड (4 प्लॉट) और आकाश खंड (1 प्लॉट) में स्थित हैं।
प्लॉट के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जान लीजिए
इस प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी रखा गया है। एलडीए ने भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म करने के लिए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रखा है। आवंटन का फैसला लॉटरी प्रणाली के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 28 अप्रैल से 27 मई तक रजिस्ट्रेशन चलेगा।
कैसे करें अप्लाई?
इच्छुक आवेदकों को एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर जाना होगा।
फिर आवेदकों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पुस्तिका (Brochure) खरीदनी होगी और भूखंड के अनुमानित मूल्य का 5 प्रतिशत हिस्सा बतौर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना होगा।
LDA की इस अनंत नगर योजना में क्या खास है?
एलडीए के मुताबिक यह केवल एक आवासीय कॉलोनी नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया एक स्मार्ट सिटी मॉडल है। यहां करीब डेढ़ लाख लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। इसकी खासियत आपको मन मोह लेंगी।
एडुटेक सिटी मॉडल: योजना का एक बड़ा हिस्सा शिक्षा और तकनीक के हब के तौर पर विकसित होगा, जहां बेहतरीन शैक्षणिक संस्थान होंगे।
ग्रीन और इको-फ्रेंडली: यहां 130 एकड़ क्षेत्र में पार्क और हरियाली विकसित की जा रही है। साथ ही, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज जैसी सुविधाएं इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाती हैं।
भूमिगत केबलिंग: सड़कों पर बिजली के तारों का जाल नहीं दिखेगा। पूरी योजना में अंडरग्राउंड केबल बिछाई जा रही है ताकि बिना किसी बाधा के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
आधुनिक बुनियादी ढांचा: ग्रिड पैटर्न पर चौड़ी सड़कों का जाल, ईवी (EV) चार्जिंग स्टेशन और सामुदायिक केंद्रों की आधुनिक व्यवस्था यहां उपलब्ध होगी।
अनंत नगर योजना : आधुनिक जीवनशैली का प्रतीक
लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर योजना के 498 भूखण्डों के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। चतुर्थ चरण में अलोक खण्ड में 493, आकाश खण्ड में 1 एवं आदर्श खण्ड में 4 भूखण्ड आवंटन के लिए तैयार हैं।#AnantNagarPhase4#AnantNagarYojna… pic.twitter.com/fE06AZXibx — Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) April 28, 2026
पिछले चरणों की भारी सफलता
अनंत नगर योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके पिछले तीन चरणों में 1283 भूखंडों के लिए करीब 29 हजार लोगों ने आवेदन किया था। चौथे चरण में भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है कि लोग इसके लिए भारी संख्या में दावेदारी करेंगे। इसलिए आवेदकों को समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है।