क्रिएटिव ग्रुप के प्रमोटरों ने मुंबई में खरीदे 8 लक्जरी अपार्टमेंट, 154.6 करोड़ रुपये में हुई डील

16वीं मंजिल पर स्थित पहला अपार्टमेंट 20.08 करोड़ रुपये में खरीदा गया है और इसका एरिया 2873 वर्ग फुट है। इसमें तीन कार पार्किंग स्लॉट दिए गए हैं। इसके लिए कागजात 17 फरवरी 2023 को रजिस्टर किए गए थे और खरीदार क्रिएटिव प्लास्टिक्स लिमिटेड है

अपडेटेड Apr 08, 2023 पर 6:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग फर्म क्रिएटिव ग्रुप (Creative Group) के प्रमोटरों ने मुंबई में 154.6 करोड़ रुपये में आठ लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं।

प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग फर्म क्रिएटिव ग्रुप (Creative Group) के प्रमोटरों ने मुंबई में 154.6 करोड़ रुपये में आठ लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं। इन अपार्टमेंट्स को रियल एस्टेट डेवलपर के रहेजा कॉर्प होम्स से खरीदा गया है। Zapkey द्वारा एक्सेस किए गए रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से यह जानकारी मिली है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक ये अपार्टमेंट्स दक्षिण मुंबई में रहेजा मॉडर्न विवरिया टॉवर में समुद्र के सामने 16वीं से 21वीं मंजिल पर स्थित हैं। 16वीं मंजिल पर स्थित पहला अपार्टमेंट 20.08 करोड़ रुपये में खरीदा गया है और इसका एरिया 2873 वर्ग फुट है। इसमें तीन कार पार्किंग स्लॉट दिए गए हैं। इसके लिए कागजात 17 फरवरी 2023 को रजिस्टर किए गए थे और खरीदार क्रिएटिव प्लास्टिक्स लिमिटेड है।

अलग-अलग अपार्टमेंट्स के दाम

दूसरा अपार्टमेंट 19.40 करोड़ रुपये का है और यह 19वीं मंजिल पर स्थित है। इसका एरिया 2,891 वर्ग फुट है। इसमें भी तीन कार पार्किंग स्लॉट दिए गए हैं। इसके खरीदार रितेश कैलाशचंद अग्रवाल हैं। दस्तावेज़ 14 मार्, 2023 को रजिस्टर किए गए थे।


तीसरा अपार्टमेंट 20.08 करोड़ रुपये का है और 20वीं मंजिल पर स्थित है। इसका एरिया 2,891 वर्ग फुट का है और तीन कार पार्किंग स्लॉट के साथ आता है। इसके खरीदार अंशु अग्रवाल हैं। दस्तावेज़ 23 फरवरी 2023 को रजिस्टर किए गए थे।

चौथा अपार्टमेंट 19.40 करोड़ रुपये में खरीदा गया है और यह 16वीं मंजिल पर स्थित है। इसका एरिया 2,891 वर्ग फुट है और तीन कार पार्किंग स्लॉट के साथ आता है। खरीदार हैं माधुरी सुरेंद्र अग्रवाल। रजिस्ट्रेशन की तारीख 16 मार्च 2023 है।

पांचवां अपार्टमेंट 19.98 करोड़ रुपये का है और 21वीं मंजिल पर स्थित है। इसका एरिया 2,891 वर्ग फुट है। यह तीन कार पार्किंग स्लॉट के साथ आता है। खरीदार पंकज कैलाश अग्रवाल हैं। रजिस्ट्रेशन की तारीख 16 मार्च 2023 है।

छठा अपार्टमेंट 20.08 करोड़ रुपये का है और यह 17वीं मंजिल पर स्थित है। इसका कारपेट एरिया 2,873 वर्ग फुट है और इसमें तीन कार पार्किंग स्पेस हैं। खरीदार विकासचंद ओमप्रकाश अग्रवाल हैं। रजिस्ट्रेशन की तारीख 14 फरवरी 2023 है।

सातवां अपार्टमेंट 20.20 करोड़ रुपये का है और 18वीं मंजिल पर स्थित है। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,891 वर्ग फुट है। इसमें तीन कार पार्किंग स्लॉट हैं। खरीदार पुष्पलता एच अग्रवाल हैं।

आठवां अपार्टमेंट 15.36 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और यह 20वीं मंजिल पर स्थित है। फ्लैट का कारपेट एरिया 2,364 वर्ग फुट है और इसमें तीन कार पार्किंग स्लॉट हैं। खरीदार मेगा प्लास्टिक लिमिटेड है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।