इंडिया का रियल एस्टेट मार्केट दुनिया की टॉप 10 सबसे इम्प्रूव्ड कंट्रीज की लिस्ट में शामिल हो गया है। यह जानकारी JLL ने दी है। उसने कहा है कि इंडिया उसके 2022 ग्लोबल रियल एस्टेट ट्रांसपेरेसी इंडेक्स (GRETI) में शामिल हो गया है। उसने यह भी कहा है कि इंडियन रियल एस्टेट मार्केट अब 'Transparent Category' में शामिल होने के करीब है। इसमें Real Estate (Regulation and Development) Act, 2016 (RERA) और रियल एस्टेट ट्रांजेक्शन के डिजिटाइजेशन का बड़ा हाथ है। 5 जुलाई को जारी स्टडी में यह बात कही गई है।
