सिंगापुर में संपत्ति खरीदना या किराए पर लेना अब और भी मंहगा, एशिया-पैसिफिक रीजन में सबसे मंहगा

सिंगापुर के प्राइवेट सेक्टर के घरों ने 12 लाख अमेरिकी डॉलर की औसत कीमत के साथ क्षेत्र में सबसे महंगे हांगकांग SAR को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही सिंगापुर के प्राइवेट सेक्टर के किराये के घर भी इस क्षेत्र में सबसे महंगे हैं, जिसका महीना का औसत किराया लगभग 2,600 डॉलर है। लगभग 30% की बढ़ोतरी हुई है

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 4:59 PM
सिंगापुर में संपत्ति खरीदना या किराए पर लेना अब और भी मंहगा

अर्बन लैंड इंस्टीट्यूट की तरफ से 30 मई को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर (Singapore) की प्राइवेट रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी (Residential Property) अब एशिया पैसिफिक रीजन में सबसे महंगी है। सिंगापुर के प्राइवेट सेक्टर के घरों ने 12 लाख अमेरिकी डॉलर की औसत कीमत के साथ क्षेत्र में सबसे महंगे हांगकांग SAR को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही सिंगापुर के प्राइवेट सेक्टर के किराये के घर भी इस क्षेत्र में सबसे महंगे हैं, जिसका महीना का औसत किराया लगभग 2,600 डॉलर है। लगभग 30% की बढ़ोतरी हुई है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, टोक्यो, शंघाई और सियोल में लो होम ओनरशिप रेट की तुलना में, सिंगापुर लगभग 90% होम ओनरशिप रेट के साथ सबसे आगे है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार की 1960 के दशक में देश की स्वतंत्रता के शुरुआती सालों से ही अपने नागरिकों को उचित कीमत पर अपना घर बनाने की प्रतिबद्धता इसका एक बड़ा कारण है।


घर की कीमतों और किराए में बढ़ोतरी के लिए रिपोर्ट में इन 5 कारणों का हवाला दिया गया:

  • - शहर-राज्य में अप्रवासियों की बढ़ती तादाद
  • - स्पेस और फ्रीडम के लिए युवाओं का बढ़ी तादाद में अपने परिवार के घरों से बाहर निकलना।
  • - बिना सब्सिडी वाले हाउसिं डेवलपमेंट बोर्ड (HDB) रिसेल फ्लैट खरीदने के योग्य होने से पहले घर के मालिकों को अपनी निजी संपत्तियों के निपटान के बाद 15 महीने के वेट-आउट पीरियड की सर्विस के लिए सरकार का नया उपाय।
  • - इंस्टीट्यूशन या व्यक्तिगत स्वामित्व वाली रेंटल प्रॉपर्टी का सीमित स्टॉक
  • - COVID-19 के कारण बिल्डिंग मटेरियल और लेबर सप्लाई में रुकावट के कारण पिछले कुछ सालों में घरों के कंस्ट्रक्शन में कमी आई है।

MHADA Lottery 2023: मुंबई के 4,083 घरों के लिए एक हफ्ते में मिले 16,000 से ज्यादा आवेदन

इस बीच, हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन (SAR) में कीमतें गिरकर लगभग पांच साल पहले के स्तर पर आ गईं। निजी घरों की कीमतों में गिरावट के पीछे बढ़ती ब्याज दर और जनसंख्या में गिरावट को बड़ा कारण माना गया है।

2023 की रिपोर्ट में नौ देश शामिल हैं - ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और वियतनाम।

सर्वेक्षण किए गए आठ भारतीय शहरों में से, मुंबई में 3,383 डॉलर प्रति वर्ग मीटर का हाईएस्ट प्राइस है, जबकि दिल्ली-NCT में 1,358 डॉलर प्रति वर्ग मीटर दर्ज किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।